Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: संगठन की मजबूती व नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाएं : सिंहदेव

Vivek Sahu

Fri, Sep 13, 2024
कोरबा पंडित दीनदयाल कुंज टीपी नगर परिसर में भाजपा सदस्यता अभियान समिति कोरबा विधानसभा की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव संगठन का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और नवीनता के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रण लेना होगा। यह भाजपा संगठन का महापर्व है जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। केंद्रीय संगठन ने जो लक्ष्य राज्य के लिए तय किया है उसे पूरा करने के लिए आप सभी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देना होगा।   श्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि जब से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है तब से ही प्रदेश में लगातार सदस्य बनने की प्रक्रिया बेहतर है। अभी तक करीब 10 लाख हमारे सदस्य बन गए है। इस संख्या को लक्ष्य तक ले जाने के लिए सभी को तत्परता से जुटना होगा।   कोरबा जिले के अंतर्गत कोरबा विधानसभा में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे पूरा करने में सभी मोर्चे-प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी सहित सदस्यता अभियान टोली के पदाधिकारी मौजूद थे।   https://youtu.be/7mMY1fFoXWk?si=yBH--tuyP3Fujmvm   कोरबा विधानसभा की समीक्षा बैठक को संबोधित करने आए प्रदेश सदस्यता प्रभारी ने इस अवसर पर पत्रकारों को भी संबोधित किया ।   उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गोपाल मोदी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह प्रभारी पवन सिंह भी मौजूद थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन