Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर की गई कठोर कार्यवाही।

Vivek Sahu

Wed, Sep 11, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।   इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।   दिनांक 08.09.2024 को मुखबीर से सूचना के अधार पर ग्राम तरदा नदी के पास कच्ची महुआ शराब बना रहे स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां एक व्यक्ति पुलिस को आता देख मौके से भाग गया। जो घटना स्थल से महुआ शराब बनाने वाले उपकरण चुल्हा व सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया एवं 08 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 01 बड़ी डेजकी 20 ली. क्षमता वाली, 01 छोटी डेजकी 10 लीटर क्षमता वाली को जप्त कर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 335/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही है।   दिनांक 09.09.2024 को मुखबिर सुचना के आधार पर ग्राम भैसमा चैक मे कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे आरोपी गोविन्दा नायक निवासी मोतीसागर कोरबा से एक प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ प्लास्टिक की थैली में कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अप.क्र. 336/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।   दिनांक 09.09.2024 को जरिये मुखबिर सुचना मिला कि एक व्यक्ति स्कुटी वाहन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर परिवहन कर रहा है कि सुचना पर भैसमा ओव्हर ब्रीज के पास घेराबंदी किया गया जो मौके से भागने लगा जिसका पीछा करे पर अपने पास रखे एक प्लास्टिक की बोरी में रखे 60 ली कच्ची महुआ शराब को फेककर भाग गया। आरोपी के द्वारा फेके गए महुआ शराब कुल 60 ली को जप्त कर अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है।   थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।   उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 304 अजय पाण्डेय, प्रआर सुनील पाण्डेय, प्रआर सचिन नवनीत, आरक्षक 463 नरेश टाण्डे आरक्षक 770 राज कुमार साहु, आरक्षक 730 महासिंह सिदार, आरक्षक 464 प्रेम साहु, आरक्षक 64 झंगल मझवार, आरक्षक 91 रामेद्र बर्मन की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन