: ब्रेकिंग न्यूज़:- कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के बाद महापौर पद के लिए मालती किन्नर ने खरीदा नामांकन पत्र …..
Mon, Jan 27, 2025
(.पुष्पेन्द्र श्रीवास.) कोरबा (न्यूज उड़ान) कोरबा नगर पालिका निगम महापौर का पद अब दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के बाद किन्नर समाज से मालती किन्नर ने महापौर पद के लिए दावेदारी करते हुए अपना परिचय दाखिल किया । मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वो घर घर जाकर आशीर्वाद देती है। इस बार वो अपने लिए कुछ मांग रही है।।
अब महापौर पद के लिए चार नाम सामने आ गए है। चुनाव दिलचस्प मोड़ में आ गया है देखना है कि यह जीत किसके खाते में जाती है।
: वेदांता के 'प्रोजेक्ट पंछी' से लड़कियां बनेगी आत्मनिर्भर।
Sun, Jan 26, 2025
बालकोनगर (न्यूज उड़ान) 24 जनवरी, 2025 वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने वेदांता के 'प्रोजेक्ट पंछी' की शुरूआत की है, जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से पीछे रह गई लड़कियों के जीवन में बदलाव लाना है।यह परियोजना वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल की समाज को वापस देने की सोच को साकार करते हुए, लड़कियों को प्रगति के नए अवसर प्रदान कर रहा है। इस परियोजना से लड़कियां आर्थिक एवं सामाजिक बाधाओं को पार कर अपनी शिक्षा पूरी करने तथा स्थायी आजीविका हासिल करने में सफल होंगी।‘पंछी परियोजना’ के अंतर्गत बालको द्वारा चयनित छत्तीसगढ़ की बेटियों को उचित शिक्षा दिलाने तथा उच्च औद्योगिक उपक्रम में काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।ओपी जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ के आवासीय परिसर में रहकर 76 लड़कियां 4 साल के स्नातक में अपनी शिक्षा पूरी कर रही हैं। इस कदम से उन बेटियों को नया कर दिखाने का हौसला मिलेगा जिनकी प्रगति की उड़ान पूरी तरह से थम चुकी थी। ‘पंछी परियोजना’ की मदद से ये लड़किया विकास की मुख्यधारा से जुड़ कर दुनिया को यह दिखा सकेंगी कि अगर जज्बे को सही प्रेरणा मिल जाए तो आकाश की ऊंचाइयां इनके मजबूत इरादों के पंखों से जीती जा सकती हैं। प्रोजेक्ट पंछी लड़कियों को शिक्षा और विकास के सर्वोत्तम अवसर प्रदान करने के साथ आर्थिक परिस्थितियों के कारण टूटे सपने को पूरा कर रहा है।कंपनी का दृढ़ विश्वास है कि इससे बेटियां सशक्त होंगी और समाज को आगे लेकर जाएंगी। बालको द्वारा सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया गया है। वेदांता ने प्रत्येक स्थान पर विशेष चयन प्रक्रिया लागू की है।चयनित होने के बाद इन बेटियों को ख्याति प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से उच्च शिक्षा दिया जा रहा है। शिक्षा पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से मुख्य संचालन में शामिल किया जाएगा। प्रोजेक्ट पंछी वेदांता कंपनी के अन्य व्यावसायिक स्थानों जैसे, ओडिशा के लांजीगढ़, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ में भी चल रहा है।बालको के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि वेदांता समूह ने स्वावलंबन के क्षेत्र में ‘पंछी’ परियोजना से अनूठी शुरुआत की है, जो बेटियों को उनके अधूरे सपनों को साकार करने का रास्ता दिखाएगी। वेदांता समूह ने सामुदायिक विकास कार्यों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना विकास जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।इस परियोजना से हम एक उज्जवल भविष्य की तैयारी कर रहे हैं, जहां ये सशक्त बेटियां अपने जीवन और आसपास के समाज को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में वेदांता प्रतिभाओं की तलाश करने और उन्हें देश के विकास में योगदान के लिए तैयार करने की दिशा में कटिबद्ध है।प्रोजेक्ट पंछी सामाजिक सशक्तिकरण और विविधता के प्रति वेदांता समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो पूरे भारत में इसके विभिन्न व्यवसायों में फैला है। यह परियोजना ग्रामीण समुदाय के भीतर विविधता, समावेशन को बढ़ावा देने और सामाजिक बदलाव लाने के वेदांता के लक्ष्य को दर्शाती है। यह वंचित, दूरदराज के समुदायों में योग्य बेटियों के लिए अवसर प्राप्ति के साथ स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करके धातु एवं खनन क्षेत्र के भीतर जेंडर डायवर्सिटी को बढ़ावा देती है।
: कृष्णा ग्रुप ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।
Sun, Jan 26, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )26 जनवरी 2025: कृष्णा ग्रुप ने गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया। कृष्णा ग्रुप में हर वर्ष की तरह इस बार भी राष्ट्रीय पर्व का आयोजन विशेष रूप से किया गया। यह संस्था समस्त राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम से मनाने के साथ-साथ प्रतिदिन प्रातः राष्ट्रगान करके कार्य प्रारंभ करने की परंपरा का पालन करती है, जो संभवतः देश की पहली निजी संस्था है जहां प्रतिदिन राष्ट्रगान होता है। इसी क्रम में कृष्णा हुंडई शो रूम कोरबा में गणतंत्र दिवस का आयोजन रविवार, 26 जनवरी 2025 को हुआ। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन, डायरेक्टर्स, कृष्णा ग्रुप परिवार और स्टॉफ की उपस्थिति में भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्वलित किए गए। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया।इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर श्री गौरव मोदी ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि कृष्णा ग्रुप उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रहा है क्योंकि यहां पर समस्त कार्य अनुशासन और क्रमबद्ध तरीके से समय पर किए जाते हैं।साथ ही, कम्पनी में आधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता के संसाधनों का प्रयोग किया जाता है ताकि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की परेशानियां न हों। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अपनी सेल्स और सर्विस के कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखती है।कृष्णा हुंडई के चेयरमेन श्री अशोक मोदी ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और उपस्थित सभी से अपने कार्यों को ईमानदारी से करने की अपील की। उनका कहना था कि ईमानदारी से किया गया कार्य समाज और देश की प्रगति में योगदान करता है।उन्होंने छोटे-छोटे संसाधनों जैसे बिजली, पानी, पेट्रोल और कागज की बचत करने की बात भी की, जो आने वाले समय में सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर कृष्णा हुंडई, अशोक एंड कंपनी, तिरुपति बजाज के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में अंकित गोयनका ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर श्री संजय मोदी, नरेंद्र मोदी, अयन मोदी, वैद्यिक मोदी, किरण मोदी, अंकिता मोदी, निकिता मोदी, अवन्या मोदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।