: भाजपा ने कोरबा जिले के 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की।
Sun, Jan 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )भाजपा ने कोरबा जिले की 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पाली और छुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार की है और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया है। पाली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अजय जायसवाल को चुना गया है, जबकि छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए श्रीमती पद्मिनी देवांगन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को प्राथमिकता दी है। प्रत्याशियों को जनता से जुड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की है।
: कटघोरा आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 67 लीटर शराब के साथ एक आरोपी जेल भेजा गया।
Sun, Jan 26, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर अजीत वसंत और सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह ने गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस होने से अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने कार्यपालिक स्टॉफ को निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में कटघोरा भ्रमण के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल को मुखबिर से सूचना मिली कि पूछापारा क्षेत्र में विजय प्रजापति नामक व्यक्ति कसनिया से भारी मात्रा में शराब बेचने आया है। आबकारी टीम ने त्वरित छापामार कार्यवाही की, जिसमें डिब्बों और बोतलों में भरी 67 लीटर शराब के साथ विजय प्रजापति पिता लोकेश्वर जाति कुम्हार उम्र 37 वर्ष पता कसनियां थाना कटघोरा को पकड़ा गया। मौके पर तीन नग पंद्रह लीटर वाले, एक नग पांच लीटर वाला, आठ बोतल दो लीटर वाली और दो बोतल आधा लीटर वाली में सभी में महुआ मदिरा भरी हुई कुल 67 लीटर शराब रखने पर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 एक,34दो ,59 के तहत दंडनीय और अजमानतीय प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया, आरोपी को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट कटघोरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, न्यायालय ने दिनांक 8 फरवरी तक आरोपी को कटघोरा जेल रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल के साथ मुख्य आरक्षकों दसराम सिदार, सुरेश यादव और नगर सैनिक अनिल की सराहनीय भूमिका रही।
: 26 जनवरी को छात्रावास में ध्वजारोहण समारोह।
Sun, Jan 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) 26जनवरी - रोटरी छात्रावास स्पेशल दिव्यांग बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन जब रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के अध्यक्ष रोटे मुकेश जैन और इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा पुंडलिक, अन्य सदस्य ध्वजारोहण समारोह में भाग लिए।इस अवसर पर, श्री मुकेश जैन और श्रीमती प्रतिभा पुंडलिक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। यह समारोह छात्रावास के बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक और गर्व का क्षण हुआ।रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष रोटे मुकेश जैन ने कहा, "हमें छात्रावास के बच्चों के साथ जुड़ने और उनके उत्साह को बढ़ाने का अवसर मिलने पर गर्व है।"श्रीमती पुंडलिक मैडम ने कहा, "यह समारोह हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता है और हमें अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है।"इस समारोह में छात्रावास के बच्चे, शिक्षक और रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष पारस जैन उपाध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी नितेश अग्रवाल सचिव धर्मेंद्र जैन इनरव्हील क्लब से मोहिंदर कौर आदि सदस्य उपस्थित थे।