: 13 जनवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी साईं की पालकी यात्रा, 14 को भंडारा
Sun, Jan 5, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा के पावर हाउस रोड शिव मंदिर, श्वेता नर्सिंग होम के सामने से 13 जनवरी सोमवार को दोपहर 3:00 बजे धूम धाम से साईं पालकी यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। पालकी यात्रा में महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव में मग्न रहते है। साईं पालकी यात्रा में शामिल, आकर्षक झांकियां, गाजेबाजे आकर्षण का केंद्र रहते हैं। पालकी यात्रा शिव मंदिर से निकलकर मेन रोड, पुराना बस स्टैंड, सप्तदेव मंदिर, इतवारी बाजार, रानी गेट पुरानी बस्ती होकर गांधी चौक पहुंचेगी जहाँ यात्रा का समापन किया जायेगा। यात्रा के दौरान महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु साईं बाबा के भजन पर झूमते व भक्ति में लीन नजर आते हैं। पालकी यात्रा के दूसरे दिन 14 जनवरी को (मकर संक्रांति) दोपहर 12:30 बजे से गांधी चौक में साईं भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसी दिन संध्या 7:30 बजे श्री साईं जी की 1100 बातियों से आरती की जाएगी साथी 56 भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।
: सैलानियों के मन मोह लेता है पर्यटन स्थल बुका।
Sun, Jan 5, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )बाँगो डुबान का क्षेत्र बुका हर मौसम में सैलानियों के मन मोह लेता है। डुबान का यह क्षेत्र एक तरफ पानी से लबालब नजर आता है तो दूसरी ओर चारों तरफ हरियाली का वातावरण भी पर्यटकों को रोमांचित करने के साथ उनमें प्यार का भाव जगाता है। यहाँ आने वाले पर्यटक यहाँ के नैसर्गिक सुरम्य दृश्य को निहारने के साथ ही खुशी प्रकट कर यहाँ से लौटते समय सुनहरी यादों को जेहन में समेटकर ले जाते हैं। कटघोरा वन मंडल अंतर्गत बुका पर्यटन स्थल अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। यहाँ चारों तरफ से पानी का विहंगम दृश्य है और प्राकृतिक सुंदरता देखने वालों का दिल जीत लेता है। मौसम चाहे कोई भी हो यहाँ पानी हर मौसम में लबालब होता है। कोरबा शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बुका तक पहुचने के लिए पक्की सड़क है। यहाँवन विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान रखकर अनेक व्यवस्थाएं भी की गई है। बुका में बाहर से आने वाले पर्यटक स्टीमर से पानी के विहंगम दृश्य को और भी करीब से देख सकते हैं।यहाँ कोरबा शहर से ही नहीं अपितु बिलासपुर, अम्बिकापुर, जांजगीर-चाम्पा जिले सहित आसपास के अन्य जिलों से भी पर्यटक पहुँचते हैं। यहाँ बिलासपुर से आये रोशन कुमार ने बताया कि ठंडी के बीच हल्की धूप में आसपास पानी और हरियाली देख का मन प्रफुल्लित हो गया। वास्तव में ऐसे एकांत जगह पर आना शांति और सुकून का अहसास कराता है। मन को शांति मिलती है। दीपका क्षेत्र से सपरिवार आये बृजमोहन सिंह और दिनेश कुमार का कहना है कि बुका के बारे में बहुत सुना था आज इसे करीब से देखने आए हैं। सचमुच बहुत खूबसूरत नजारा है। दिनेश कुमार ने बताया कि एक बार वह बारिश के मौसम में यहाँ आया था।यहाँ का वातावरण को देख कर अपने दोस्त के साथ आज परिवार सहित आया है। बहुत ही सुंदर दृश्य है और कुछ घण्टे बैठकर यहाँ के मनभावन दृश्य को देखने में आनन्द की अनुभूति होती है।
: अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण सम्मान समारोह हेतु अशोक मोदी दिल्ली रवाना।
Sun, Jan 5, 2025
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण समारोह दिनॉक 5 जनवरी को दिल्ली में आयोजित है इस हेतु कोरबा से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारिणी सदस्य एवं छ0 ग0 प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी आज दिल्ली रवाना हो गये है। उक्त अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण समारोह मा. ओम बिडला (अध्यक्ष:लोकसीभा) के मुख्य आतिथ्य में एवं महामण्डलेश्वर परमपूज्य गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के परम सानिध्य में सम्पन्न होगा।इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सांसद दामोदर अग्रवाल, सांसद अतुल गर्ग, सांसद एन.डी. गुप्ता, सांसद प्रवीण खण्डेलवाल, सांसद नरेश बंसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। छ.ग. के बिलायपुर से राजेन्द्र अग्रवाल, दुर्ग से आशीष सक्सेरिया, जयदेव सिंघल, रायपुर से सियाराम अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल एवं कोरबा से शोभा केडिया भी इस कायषर््क्रम में सम्मिलित होने हेतु दिल्ली रवाना हो रहे है।छुरी क्षेत्र में 100 कम्बल का वितरणश्री सप्तदेव मंदिर के मार्फत गरीब एवं असहायों को इस वर्ष भीषण ठण्ड से राहत दिलाने हेतु दिनॉक 2 जनवरी को छुरी क्षेत्र में लगभग 100 कम्बल का वितरण कोरबा के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मोदी एवं चैतन्य मोदी के द्वारा किया गया।इस हेतु छुरी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के सुपुत्र पीयूष पंजवानी अपने अन्य सहयोगियो के साथ अशोक मोदी से संपर्क करके कम्बल एकत्रित कर छुरी क्षेत्र में इसका वितरण किया।
छुरी क्षेत्र में इस कार्य की लोगो ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की ।