: बालको के मोर जल मोर माटी परियोजना ने कृषि नवाचार को दिया बढ़ावा।
Sat, Jan 4, 2025
कोरबा
बालकोनगर( न्यूज उड़ान) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने मोर जल मोर माटी परियोजना के अंतर्गत दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया।वेदांता एग्रीकल्चर रिसोर्स सेंटर तथा भटगांव गांव में आयोजित कार्यक्रम में 40 गांव के 600 से अधिक किसानों ने भाग लिया।आयोजन कृषि पद्धतियों को आगे बढ़ाने और ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने में बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
किसान दिवस के तहत आयोजित मेले में विभिन्न स्टॉल लगाए गए। बालको की मोर जल मोर माटी परियोजना के दो स्टॉल, एकीकृत कीट एवं पोषक तत्व प्रबंधन, फसल चक्र, रोग संक्रमण के साथ पशुधन विकास पद्धति जैसे नस्ल की विविधता तथा चारा प्रबंधन आदि पर ध्यान केंद्रित था। जिला कृषि, बागवानी, पशु चिकित्सा विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र, कटघोरा ने भागीदारी कर, पोल्ट्री हैचरी सहित कृषि नवाचार और नवीन मशीनरी का प्रदर्शन किया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय जैसे राज्य कृषि और पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय ने भी भाग लिया। इन विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों के साथ किसान को परामर्श भी दिया। मेले में बाड़ी प्रबंधन, ग्राफ्टिंग, बीज ड्रेसिंग और मिट्टी की जुताई का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को उत्पादकता में सुधार हेतु कृषि तकनीक और सस्टेनेबल खेती के तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसान को उनके समर्पण और दूरगामी दृष्टिकोण के लिए सराहा गया। वितरित किए गए पुरस्कारों में गैर-लकड़ी वन उत्पाद (एनटीएफपी) लाख खेती स्प्रे किट जैसे उन्नत उपकरण शामिल थे, जिन्हें कृषि उन्नति को प्रेरित करने और समुदाय में युवा किसानों को प्रेरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।कृषि जागरूकता के साथ कार्यक्रम में रस्साकशी और तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से ग्रामीण सौहार्द देखने को मिला। इन गतिविधियों ने मनोरंजन को सार्थक सीखने के अनुभवों के साथ मिलाते हुए आनंद और एकता का माहौल बनाया।बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि हमारे किसान देश के आर्थिक विकास के प्रमुख अंग हैं। उन्होंने बताया किसान मेला नवीन कृषि प्रथाओं के माध्यम से गांव को समृद्ध बनाना जो बालको के दृष्टिकोण का प्रतीक है।हमारा लक्ष्य किसानों को बेहतर संसाधन और कृषि प्रशिक्षण प्रदान कर, सस्टेनेबल कृषि तंत्र बनाना जो आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण है।कृषिका श्रीमती लक्ष्मीन बाई ने कहा कि किसान मेला एक ऐसा अनुभव रहा है जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह एक अंतर्दृष्टि प्रदान कर, हमें खेत की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है। बालको का समर्थन हमें आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ एक समृद्ध भविष्य की ओर लेकर जाता है।कृषि में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ बालको की मोर जल मोर माटी परियोजना 40 गांवों में लगभग 2200 एकड़ से अधिक भूमि के साथ 5000 किसानों तक अपनी पहुंच बना चुका है। परियोजना का कार्यान्वयन बायफ इंस्टीट्यूट फॉर सस्टेनेबल लाइवलीहुड के सहयोग किया जा रहा है। इस पहल के तहत किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया है जिसमें सिस्टमेटिक राइस इंटेंसीफिकेशन (एसआरआई), ट्रेलिस, जैविक खेती, जलवायु अनुकूल फसल, सब्जी और गेहूं की खेती आदि जैसी आजीविका बढ़ाने वाली गतिविधियों शामिल हैं।लगभग 15% किसान पशुपालन, बागवानी और गैर-लकड़ी वन उपज जैसी आजीविका जुड़े हुए हैं। परियोजना ने बाड़ी प्रबंधन को बढ़ाते हुए पशुधन विकास के तहत नई पहल भी शुरू की है। सतत विकास और सामुदायिक विकास पर को केंद्र में रखकर बालको भारत के कृषि क्षेत्र में प्रगति का एक प्रतीक बना हुआ है।
: कोरबा पुलिस द्वारा नए कानूनों के संबंध में कार्यशाला का किया गया आयोजन।
Sat, Jan 4, 2025
कोरबा
पुलिस के द्वारा रक्षित आरक्षी केंद्र कोरबा के सभागार में कार्यशाला का आयोजन।दिनांक 02/01/2025 को कोरबा पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में प्रचार-प्रसार से संबंधित भाषण/वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रक्षित आरक्षी केंद्र कोरबा में आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) की मंशा है कि नवीन क़ानूनो का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो जिससे जनमानस को ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो जाये। इस अवसर पर रक्षित केंद्र के सभा कक्षा में मानसिंह यादव (लीगल डिफेंस लॉयर) एवं श्रीमती नीलू त्रिवेदी (डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस लॉयर) के द्वारा नवीन कानून के बारे में विस्तार से बताया एवं समझाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती प्रतिभा मरकाम, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा के साथ-साथ गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के अध्यापक डॉक्टर दिनेश श्रीवास्तव (सहायक प्राध्यापक हिंदी), सदा कन्या स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर के अध्यापक श्रीमती इंदू चंद्रवंशी वह श्रीमती शारदा राठौर उपस्थित रहे। साथ ही साथ पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी इस कार्यशाला मैं उपस्थित रहे।रक्षित केंद्र कोरबा के सभागार कक्ष में छात्र एवं छात्राओं के द्वारा भाषण वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के चार छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया साडा कन्या स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर के दो छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं रक्षित केंद्र कॉलोनी कोरबा में रहने वाले तीन बच्चों ने इस वाद विवाद पर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में साडा कन्या स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर के 25 छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के 04 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे एवं रक्षित केंद्र कॉलोनी में रहने वाले 09 बच्चों ने भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहकर नवीन कानून के बारे में जानकारी प्राप्त किया।ज्ञात हो कि 1 जुलाई से नये क़ानून लागू हो चुके हैं इसलिए इसके बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। लागू हुए नए कानून देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाएंगे। भारतीय न्याय संहिता का उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार करना है, जबकि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित करती है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों की मान्यता और प्रामाणिकता से संबंधित है।
: 24 घंटे के अंदर कत्ल की गुत्थी को रजगामार पुलिस ने सुलझाया।
Sat, Jan 4, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.01.2025 को प्रार्थी नारद राठिया पिता स्व० रतउ राठिया उम्र 65 साल साकिन ढेंगुरडीह चौकी रजगामार आकर मर्ग तथा अपराध रिपोर्ट दर्ज कराया । दिनांक 03.01.2025 के शाम को मुढूनारा निवासी झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया हमारे घर आया था अपने हाथ में टंगिया रखा हुआ था बेटा रामकुमार राठिया को घर से बुलाकर ले गया था।जो उसे बस स्टैण्ड के पास यात्री प्रतीक्षालय के पीछे शराब पीने के लिये राम कुमार से पैसा मांगने की बात पर विवाद करते हुये ।झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया के द्वारा टंगिया से रामकुमार के गले पर वार करके हत्या कर दिया था और वहां से भाग गया था। रामकुमार राठिया का शव लहूलुहान हालत में बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय के पीछे पड़ा हुआ था। कि प्राथी कि रिपोर्ट पर चौकी रजगामार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा हत्या के संबंध में आरोपी को पकड़ने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए तथा मामले को सुलझाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया उसके द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूपीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी रजगामार के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ उक्त मामले की विवेचना में आरोपी का पता तलाश करने पर आरोपी झूल सिंह अगरिया उर्फ भैरा अगरिया को छुईढोड़ा अस्पताल के आसपास मिला जिसे हिरासत में लेकर चौकी रजगामार लेकर आये जिसे घटना के संबंध में पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया । जो मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त टंगिया को जप्त किया गया है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुटे, प्र. आर. गुरुवार सिंह, विनोद कुमार सिंह, कैरोबिन बड़ा, आर. अजय महिलांगे, राजू लहरे, करण सिंह की मुख्य भूमिका रही।आरोपी:-
झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया पिता सुकूल सिंह अगरिया उम्र 45 साल साकिन मुढूनारा चौकी रजगामार जिला कोरबा छ०ग०अप. क- 20/2025 धारा- 103 बीएनएस