: आयुक्त ने ली समय सीमा की बैठक।
Tue, Nov 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में नगर पालिक निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को अपने आसपास के ऐसे लोगों को जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उन्हें प्रोत्साहित करने भी कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से जर्जर स्कूल भवनों, सायकल स्टैंड, प्रार्थना शेड, कीचन आदि के संबंध में जानकारी देने आदि के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में चल रही धान खरीदी की जानकारी लेते हुए धान खरीदी पारदर्शिता करने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों के अनुसार खरीदी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपंम तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय ने लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ संकुल समन्वयकों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुकंपा अन्तर्गत पात्र लोगों का समय पर नियुक्ति करने एवं शासकीय कर्मचारियों के अनुकंपा, समयमान वेतनमान, पदोन्नति सहित विभागीय जांच के मामले में समय पर निराकरण के निर्देश दिए। आयुक्त ने दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को दिए जाने वाले मुआवजा राशि के प्राप्त आवेदनों का समय पर उचित निराकरण करते हुए संबंधित व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, थानेदार एवं स्थानीय अधिवक्ताओं के बीच आपस में समन्वय बनाकर ऐसे प्रकरणों का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में उन्होंने अविद्युतीकृत बसाहटों में विद्युतीकरण, लो वोल्टेज वाले क्षेत्रों में क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश देते हुए नगर निगम क्षेत्रों में इलेक्ट्रीफिकेशन के दौरान नगर निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वे कर व्यवस्थित ढंग से विद्युत खंभे एवं तार लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने संजय नगर रेलवे क्रासिंग में अण्डर पास निर्माण की प्रगति, पीडीएस भवन निर्माण, पीएम जनमन अन्तर्गत किये जा रहे कार्य, राशन कार्ड का ई-केवायसी, दिव्यांग एवं वृद्धा आश्रम, समाज कल्याण अन्तर्गत आधार नंबर की एंट्री आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने पीएम पोर्टल अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद अन्तर्गत लंबित प्रकरणों एवं महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। प्रभारी कलेक्टर ने पीएम जनमन अन्तर्गत कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए।
: राजवाड़े समाज द्वारा नवीन सामाजिक पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए… नरेंद्र देवांगन
Tue, Nov 26, 2024
राजवाड़े समाज द्वारा नवीन सामाजिक पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि
सम्मिलित हुए… नरेंद्र देवांगन।
कनकेश्वर धाम कनकी में दर्शन कर रामपुर विधानसभा अंतर्गत कनकी में आयोजित राजवाड़े समाज द्वारा
नवीन सामाजिक पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए…
: जब से पहाड़ी कोरवा भोलाराम ने खरीदी स्कूटी,समय पर पहुंच पाता है ड्यूटी
Tue, Nov 26, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)पहाड़ी कोरवा भोलाराम ने कभी साइकिल भी नहीं चलाई थीं।अपने परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी जंगल जाने की चली आ रही परम्परा के अनुसार वह भी बचपन से जंगल आता जाता रहा।गांव में जब स्कूल खुला तो उन्होंने किसी तरह पहले पांचवीं पास की, फिर 8वीं पास कर जीवनयापन के लिए छोटे से खेत में काम करने लग लग गया।इस बीच शादी हो गई, बच्चे हो गए और पर गरीबी और आर्थिक समस्याओं से घिरे पहाड़ी कोरवा भोला राम परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने संघर्षों से जूझता रहा।आसपास काम मिल जाने पर मजदूरी करना, तीर-धनुष लेकर जंगल की ओर जाना और घर में छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने मन मसोस कर रखना जिंदगी की दिनचर्या में शामिल होती चली गई।उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उसकी किस्मत एक दिन ऐसी करवट बदलेगी कि जिंदगी बदल जायेगी और जंगल जाने वाला, पैदल चलने वाला पहाड़ी कोरवा इतना सक्षम हो जायेगा कि वह घर की जिम्मेदारियां निभा पायेगा, स्कूटी में सफर कर पायेगा।यह कहानी कोरबा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कोरई के पहाड़ी कोरवा भोलाराम की है। बसाहट के कच्चे मकान में जीवन बसर करते आए पहाड़ी कोरवा भोलाराम की तकदीर अब उनके पूर्वजों की तरह नहीं रही।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को नौकरी से जोड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई पहल का परिणाम उनके आर्थिक और पारिवारिक समृद्धि का भी द्वार खोलने लगा है। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले में निवासरत पीवीटीजी के सभी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार डीएमएफ से जिले के विद्यालयों, अस्पतालों में रिक्त पदों पर नौकरी देने की पहल की गई है। इसी कड़ी में ग्राम कोरई के पहाड़ी कोरवा भोलाराम की नौकरी भी बांगो एरिया के माचाडोली में स्थित शासकीय उच्चतर विद्यालय में लगी है। उन्होंने बताया कि अपने घर से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी होने और इस मार्ग में बसें नहीं मिलने से वह कई बार समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाता था।हालांकि उन्होंने माचाडोली में अपने कार्यस्थल के पास भी रहने की व्यवस्था की है, लेकिन अवकाश दिनों और अन्य आवश्यक कार्य पड़ने पर घर से स्कूल तक सफर को आसान बनाने तथा समय पर ड्यूटी पहुंच पाने के लिए अपनी तनख्वाह से कुछ राशि बचत की।इस बीच परिचितों के माध्यम से स्कूटी और बाइक चलाना भी सीख गया। लगभग दस हजार रूपये अग्रिम भुगतान (डाउन पेमेंट) कर उन्होंने किश्त में बैटरी वाली एक स्कूटी खरीद ली। अब जबकि स्कूटी घर आ गई है। पहाड़ी कोरवा अवकाश दिनों में और अन्य जरूरी कार्य से अपने कर्तव्य स्थल से घर और घर से स्कूल तक आना जाना करता है।माचाडोली के विद्यालय में चतुर्थ पद भृत्य के पद पर नौकरी कर रहे भोलाराम ने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चे को लेकर वह घूमने फिरने भी जाता है। उन्होंने बताया कि नौकरी मिलने के बाद जिंदगी अब पहले जैसी नहीं रही। घर का पूरा सिस्टम बदल गया है।समय पर खाना, समय पर सोना, समय पर स्कूल जाना होता है। घर की जरूरतों और जिम्मेदारियों को भी पूरा करने में नौकरी मददगार बनी है। इसलिए परिवार भी खुश है।भोलाराम का कहना है कि वह बहुत आगे तक नहीं पढ़ाई कर पाया है, क्योंकि वह शिक्षा के महत्व को नहीं जान सका था।आज उनकी नौकरी लगी है तो मालूम हो रहा है कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का कितना महत्व है, इसलिए वह भी अपने समाज के लोगों को जागरूक करते हुए अपने बच्चे को अच्छे से पढ़ाएगा।उनकी पत्नी प्रमिला बाई ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि पति के साथ स्कूटी में बैठकर घूमने फिरने जाने का मौका मिलेगा।अब स्कूटी आने पर घर से बाहर कई बार स्कूटी में बैठकर जा चुकी है। गौरतलब है कि कोरबा जिले में पीवीटीजी के 119 युवा बेरोजगार युवाओं को अतिथि शिक्षक,भृत्य,वार्ड बॉय की इस वर्ष जुलाई माह से नौकरी दी गई है।रिक्त पदों पर अभी भी आवेदन लेकर नौकरी देने की प्रक्रिया जारी है। नौकरी के बाद पीवीटीजी के जीवन स्तर में बदलाव आने लगा है।