: लगभग 11 लाख में हुई 454 वाहनों की नीलामी।
Tue, Nov 26, 2024
कटघोरा अनुभाग के थाने कटघोरा, दर्री, कुसमुंडा, बाँकी मोगरा और दीपका में लावारिस वाहन की नीलामी में लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा।सरकार के खाते में जमा होगी नीलामी रकम।
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा सभी थाना एवं चौकी को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है जिनका निराकरण किया जाना है।जिस संबंध में दिनांक 25/11/2024 को कटघोरा अनुभाग के थानों में खड़ी लावारिस वाहनो की नीलामी की गई थी । जिसमे सभी थानों में जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और बोली लगायी।
जिससे जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना-कटघोरा-138 वाहन नीलामी से 3,19,000/-, बांकीमोंगरा-32 से 1,04,300/-, कुसमुण्डा-50 से 1,23,000/-, दीपका-193 से 4,29,000/- एवं थाना दर्री-41 से 1,34,106/- कुल 454 नग लावारिस वाहन नीलामी से कुल 11,09,406/- रुपये सरकार के खाते में जमा कराए जाएँगे। ज्ञात हो कि इस जठील प्रक्रिया से ना केवल राजस्व में फायदा हुआ है बल्कि थानों में बरसो से पड़े वाहन की नीलामी से साफ़ सफ़ाई सुनिश्चित हुई है। इसी प्रकार दिनांक 27/11/2024 को कोरबा अनुभाग में 237 वाहनो की और 29/11/2024 को पाली में 90 वाहनो और पौड़ी उपरोडा अनुभाग में 72 वाहनो कुल 399 की थानों में नीलामी होना प्रस्तावित है।
: न्यू ऐरा प्रोगेसिव स्कूल में आज साइंस एग्जीबिशन का आयोजन।
Sun, Nov 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) बच्चों के भीतर छिपी विज्ञान संबंधी प्रतिभा को निखारने की मंशा से आज कोरबा के न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कक्षा तीसरी से 12वीं तक के सभी बच्चों ने प्रदर्शनी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इतना ही नहीं स्कूल में फूड फेस्टीवल के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।
जिसे लेकर स्कूल के टीचर एवं स्कूल के छात्र ,छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
कोरबा के डिंगापुर क्षेत्र में संचालित न्यु ऐरा प्रो्रगेसिव स्कूल में विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
बच्चो के भीतर मौजूद विज्ञान संबंधी कला का प्रदर्शन करने की मंशा से यह आयोजन किया गया था। जहां बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही यहां फूड फेस्टिवल और खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।इस आयोजन में कक्षा तीसरी से लेकर बारहवीं तक के सभी क्षेत्रों में अपनी हिस्सेदारी निभाई। https://youtu.be/UwFHlKoeItA?si=GLPvpDFiR8mXHwMn विज्ञान प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने कृषि और प्राकृतिक संरक्षण से जुड़े एक से एक मॉडल का प्रदर्शन किया जिसकी मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर प्रशंसा की।विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल का
आयोजन को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। https://youtu.be/U5zdQWDZjEs?si=uANshRbU9jwB0mq7 विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा काफी पहले से ही उनके द्वारा इसकी तैयारी की जा रही थी।इस आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया एवं हमारे साथ अपने अनुभव को साझा किए।
और बताया, कि उन्होंने इसके लिए कितनी मेहनत की है। https://youtu.be/bPINqT8nHTE?si=Az4-wt8yjhBdersS कार्यक्रम के अंत में मौके पर मौजूद जजों ने सभी बच्चों के मॉडल्स का अवलोकन किया और बेहतर मॉडल्स बनाने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। https://youtu.be/yIM6_672bEY?si=L4Xzg93jCQNLff8T
: बालको वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंबेडकर स्टेडियम में धूमधाम से संपन्न।
Sun, Nov 24, 2024
बालकोनगर( न्यूज उड़ान) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरविभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से संपन्न किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रोजेक्ट फिमेल्स टीम ने सिक्योरिटी स्पाइकर्स टीम को हराकर फाइनल विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया।
पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी ए ने रोचक मुकाबले में पॉटरूम स्टार्स को मात देकर फाइनल विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। पॉवर राकर्स ने कास्ट बस्टर्स टीम को मात देकर प्रतियोगिता में अपना तीसरा स्थान सुनिश्चित किया।इस प्रतियोगिता में कुल 36 पुरुष और 6 महिला टीमों ने हिस्सा लिया। लगभग 15 दिनों तक चले वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका कामगारों, विभिन्न इकाइयों में कार्यरत महिलाएं तथा बालको अस्पताल की महिला एवं पुरुष टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।
सभी विजेता टीम को कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में बेस्ट स्पाइकर्स सूरज, बेस्ट स्मैशर बिबेकानंद मोहराना (बापूनी) तथा बेस्ट डिफेंडर विजय मिश्रा को चुना गया। वहीं महिला वर्ग में बेस्ट स्पाइकर्स रुपांजली, बेस्ट स्मैशर सुमन चंद्रवंशी तथा बेस्ट डिफेंडर की खिताब पुष्पांजली चौहान को मिला।प्रतियोगिता में सभी टीमों को खेल की सराहना करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि टीम भावना, एकजुटता और पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने के उद्देश्य से खेल स्पर्धाओं का आयोजन महत्वपूर्ण है। कंपनी अपने कर्मचारियों एवं व्यावसायिक भागीदारों के स्वास्थ्य के लिए नियमित विभिन्न खेलों का आयोजन किया है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालको के अधिकारी, कर्मचारी, व्यावसायिक भागीदारों और टाउनशिप सहित कुल महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को मिलाकर 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिस्पर्धा मैच के अलावा सद्भावना मैच जिसमें कमेटी बनाम रेफरी टीम तथा मैनेजमेंट बनाम ट्रेड यूनियन के बीच खेला गया। टीमों ने खेल भावना परिचय देते हुए प्रतिस्पर्धा की जिससे संगठन के भीतर सौहार्द और मजबूत हुआ।