: दीपका पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले पर सर्जिकल स्ट्राइक।
Mon, Oct 7, 2024
कोरबा प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा कोरबा , अति पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 06.10.2024 को मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम केराकछार निवासी लक्ष्मी जायसवाल के घर में रेड की कार्यवाही की गई और शराब निर्माण करने वाले भट्टी को ध्वस्त किया गया और 23 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपीया
(1) लक्ष्मी जायसवाल पति सुरेश जायसवाल उम्र 32 वर्ष साकिन केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)
: थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध रूप से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब रखकर परिवहन करने वाले गिरफ़्तार
Mon, Oct 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरबा राजेश कुकरेजा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक कोरबा नेहा वर्मा (रा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त होने पर निरीक्षक युवराज तिवारी थाना प्रभारी थाना उरगा के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा है मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किये जो चीतापाली पुलिया के पास एक व्यक्ति मोटर सायकल में आते दिखा जिसे रूकवाकर पूछताछ किया जो अपना नाम ज्ञान लाल चौहान पिता जीरात राम चौहान उम्र 38 वर्ष सा0 कोहडिया चारपारा सीएसईबी थाना सिविल लाईन का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक पन्नी में करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती-2500 रूपये व मोटर सायकल होण्डा एक्स ब्लेड मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।उक्त आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अप.क्र. 398/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक युवराज तिवारी, प्र.आर. 181 सुनील पाण्डेय, आर. 64 झंगल मंझवार, आर. 730 महासिंह सिदार की सराहनीय भूमिका रही।
: यूथ हॉस्टल ने चलाया मिशन मुस्कान।
Mon, Oct 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )YHAI कोरबा इकाई CG राज्य ने 6 अक्टूबर 2024 को सेवा भारती आश्रम में मिशन,मुस्कान का आयोजन किया।YHAI कोरबा इकाई की महिला सदस्यों ने सेवा भारती आश्रम में एक चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ड्राइंग, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, नृत्य, आकृतियों को पहचानें का आयोजन किया।
आश्रम के बच्चों के लिए रंग, फल और सब्जियां, रैंप वॉक आदि। सदस्यों ने आगामी त्योहारों के लिए नए कपड़े वितरित किए। YHAI ने आश्रम को किताबें, लैक्टोजेन, बेबी डायपर, डस्टिंग पाउडर भी दान किया। इस कार्यक्रम के लिए बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। बच्चों को मिठाइयाँ, फल और चॉकलेट भी दिये गये।
कार्यक्रम का आयोजन रीना मिश्रा, कल्पना सेठ एवं शिव कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
टीम की मदद करने वाले अन्य सदस्य पीएल मिरेंद्र, सतीश शुक्ला, संदीप सेठ, सीमा शुक्ला, विशाल जैन, मनोज मिश्रा, प्रीति सोनी, श्रीमती जैन आदि थे। प्रोग्राम का समापन दोपहर के भोजन उपरांत हुआ। ये प्रोग्राम मुस्कान अभियान के तहत किया गया ।