: ब्रेकिंग न्यूज कोरबा नहर में कूदी युवती, ट्रैफिक पुलिस के जवान कृष्णानंद राय सागर बचाने कूदे, देखे वीडियो......
Mon, Oct 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) सुनालिया पुल से रात 9 बजे एक युवती सुनालियां पुल के पास पहुंच कर अचानक पुल से छलांग लगा दी।जिसे मौके पर तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज राठौर की टीम के ट्रैफिक पुलिस के जवान कृष्णानंद राय सागर ने देखा https://youtube.com/shorts/epC7hx2ridE?si=sa25rkqaLTUX5Lir ट्रैफिक पुलिस के जवान ने अपनी जान की बाजी लगा कर युवती को बचाने नहर में बिना मौका गवाए कूद गया लेकिन नहर के तेज बहाव और अंधेरे की वजह से युवती को नही बचा पाया।
: जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों की कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
Mon, Oct 7, 2024
कोरबा 07 अक्टूबर 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज दीपका तहसील अंतर्गत ग्राम कनबेरी निवासी
बिनोद कुमार आत्मज बंशी लाल द्वारा बाल्को कंपनी के राखड़ वाहक गाड़ी द्वारा उनके निजी खेती जमीन के मेड़ के समीप राखड़ डंप किए जाने के कारण हुए फसल एवं कृषि भूमि नुकसान का मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने तहसीलदार द्वारा आवेदन की परीक्षण कर आवेदक को राहत पहुचाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार जनदर्शन में पेंशन, मुआवजा, स्वास्थ्य उपचार, अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पट्टा, भूमि संबंधी विवाद का निराकरण सहित अन्य समस्याओं के कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर शासन के नियमानुसार समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान खाद्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला व बाल विकास सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
: ट्रायसिकल से यूनस का सफर होगा आसान
Mon, Oct 7, 2024
कोरबा 07 अक्टूबर 2024/ एक दुर्घटना के पश्चात अपने दोनों पैर पर ठीक से खड़ा नहीं हो पाने वाले यूनस राज को आज एक नया साथी मिल गया। उन्हें यह साथी एक ट्रायसिकल के रूप में मिला है और इस साथी की बदौलत वह अपनी कठिन डगर के सफर को आसान बना सकता है। राज्य शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदम के अनुरूप यूनस राज को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ट्रायसिकल प्रदान किया गया। अब ट्रायसिकल मिल जाने के बाद यूनस अपनी पसंद के अनुसार कही भी आना जाना कर सकता है। रामपुर के रहने वाले यूनस राज ने बताया कि एक दुर्घटना से उसका पैर चोटिल होने के साथ पहले जैसा चलने फिरने लायक नहीं रहा। ट्राईसाइकल नहीं होने से आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। युनस राज ने बताया कि उन्हें जब मालूम है कि शासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकल प्रदान की जाती है तो उन्होंने आज अपना आवेदन विभाग को दिया। विभाग के माध्यम से उन्हें ट्राई साइकिल प्रदान की गई है। इस ट्राइसाइकल से वह आसानी से कहीं भी आवागमन कर सकेगा। उन्होंने ट्राई साइकिल प्रदान किए जाने पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।