: कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी उरगा पुलिस द्वारा गिरफ़्तार।
Sun, Sep 15, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। मुखबीर से सूचना के अधार पर कुरुडीह उरगा में महुआ शराब बिक्री करने वाले चंद्रकुमार कश्यप एवं भजन लाल कश्यप के क़ब्ज़े से 13 लीटर देशी महुआ शराब एवं मोटर सायकल को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।उक्त कार्यवाही में प्रआर अजय पांडेय, आरक्षक 64 झंगल मझवार, आरक्षक 91 रामेद्र बर्मन, आरक्षक महासिंह, आरक्षक नरेश टांडेल एवं मआर अनुराधा की सराहनीय भूमिका रही।आरोपी(1) चंद्रकुमार पिता फिरत राम कश्यप उम्र 35 वर्ष साकिन कुरुडीह उरगा।(2) भजन लाल कश्यप पिता महेतरू राम उम्र 32 वर्ष साकिन कुरुडीह उरगा।
: उरगा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही।
Sun, Sep 15, 2024
कोरबा ज़िला अंतर्गत सक्ति-जांजगीर चाँपा के सरहदी गाँव सुखरीखुर्द में जुआ खेलने वाले को पकड़ने में कोरबा पुलिस को मिली सफलता।6 जुआरियों को पकड़ कर नगदी रकम 22700.00 एवं 3 नग मोटर साइकल जुमला क़ीमती 200000.00 (दो लाख रू) जप्त।अन्य फ़रार जुआरियों की पतासाजी जारी है।कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोरबा ज़िला अंतर्गत सक्ति- जाँजगीर चाँपा के सरहदी गाँव सुखरीखुर्द में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि सुखरीखुर्द गाँव में नदी किनारे कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर सुखरीखुर्द गाँव में जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई, पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 8 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 22700.00 एवं 3 मोटर सायकल जुमला क़ीमती 200000.00 (दो लाख रू) को बरामद कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है। उरगा पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में प्रआर सचिन नवनीत, आर झंगल मँझवार, श्याम एक्का, नितेश तिवारी, सैनिक सांतनू का विशेष योगदान रहा।आरोपी
01. शिव गोस्वामी पिता रामकुमार उम्र 32 वर्ष निवासी सुकरी खुर्द थाना उरगा
02. दिल चंद केवट पिता संतोष उम्र 23 वर्ष निवासी उमरेली थाना उरगा
03. प्रतीक कुमार खारकी पिता संतराम उम्र 24 वर्ष निवासी सिवनी थाना चंपा जिला जांजगीर चांपा
04. अशोक कुमार जयसवाल पिता कृष्णा उम्र 40 वर्ष निवासी सैलरी थाना नगरदा जिला शक्ति
05. चंद्रप्रकाश देवांगन पिता फेकू राम उम्र 44 वर्ष निवासी उमरेली थाना उरगा
06. नंदकुमार राठौर पिता महेश्वर राठौर उम्र 32 वर्ष साकिन झरना थाना नगरदा जिला सक्तिजप्त वाहन
(1) मोटर साइकिल CG 11 AK 5753
(2) मोटर साइकल CG 11 M 2574
(3) हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर का
: KORBA ब्रेकिंग न्यूज़ : राखड़ डैम में मिली युवक लाश, फैली सनसनी
Sun, Sep 15, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )15 सितंबर । जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां राखड़ डैम में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गई है।। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां सीएसईबी के राखड डैम में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं मृतक की पहचान बालको भदरापारा निवासी भुनेश्वर जायसवाल उम्र (35 वर्ष) के रूप में हुई है। लाश को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यूवक की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।