: सजक कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने नशीले दवाई के साथ एक गिरफ्तार।
Fri, Sep 6, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से), श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू०बी०एस० चौहान (रा०पु०से०) एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का (रा०पु०से०) के द्वारा जिला में अवैध करोबार पर शिकंजा कसने हेतु सर्व थाना /चौकी प्रभारीगण को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त प्राप्त आदेश के परिपालन में क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया। दिनांक 04.09.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्त्ति शहर के बीच सुनालिया पुल की ओर से भारी मात्रा में नशीली दवाई लेकर शारदा विहार की ओर बिकी करने के लिए आने वाला है कि सूचना को वरिष्ठ अधिकारीयों को बताकर निर्देश प्राप्त कर एन०डी०पी०एस० के प्रावधानो के अंतर्गत विधिवत् कार्यवाही आरोपी महेश कुर्रे के कब्जे से 170 नग ALPRAZOLAM TABLET एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लस सीजी-12, ए०सी०--2950 को गवाहो के समक्ष विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 21 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत् विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक एम०बी० पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, सउनि अगर जायसवाल, आर० गंगाराम डांडे, आर० संजय रात्रे थाना कोतवाली से मप्रआर० सुनीता कश्यप, ग०आर० अलिसा टोप्पो, म०आर० रितु भगत एवं अन्य, साबयर सेल कोरबा से प्रआर० गुना राम सिन्हा, आर आलोक टोप्पो, सुशील यादव एवं अन्य स्टाफ के द्वारा कार्यवाही की गई।आरोपी:-01. महेश कुर्रे पिता हेतराम कुर्रे उम्र-31 वर्ष सा० गुजियाबोड थाना हसौद जिला जाजगीर चांपा हा०मु० मुड़ापार पी०एम० आवास ब्लाक-एफ०/म०न0-206 पुसके मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा
: डाइट कोरबा में,, जन-जन साक्षर ,,बनाने कुशल प्रशिक्षकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
Thu, Sep 5, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )डाइट कोरबा में प्राचार्य श्री राम हरि शराफ सर एवम डी. पी. ओ. मैडम श्रीमती सीमा भारद्वाज ,,साक्षरता विभाग ,,के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में ,,उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ,,के अंतर्गत जन जन साक्षर बनाने जिले के ,,कुशल प्रशिक्षकों,, का दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।
इस प्रशिक्षण में जिले के पांचो विकासखंड से 10-10 व्याख्याता एवं शिक्षकों को बुलाया गया था ।
राज्य स्रोत समूह के मास्टर ट्रेनर्स.. डाइट कोरबा से व्याख्याता श्रीमती पदमा प्रधान ,श्रीमती जे.के .फ्लोरा.श्रीमती आशु गुप्ता .करतला विकासखंड से व्याख्याता श्री अशोक नायक .श्रीमती उपासना पाठक .श्री भूपेंद्र राठौर के द्वारा जिले से आए कुशल प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया यह सभी अपने-अपने विकासखंड में जाकर वहां प्रशिक्षण देंगे प्रशिक्षण के प्रारंभ में ,,उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ,,के पांच घटक ,,बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान ,महत्वपूर्ण जीवन कौशल ,(डिजिटल, वित्तीय ,कानूनी, मतदान, पर्यावरण ) व्यावसायिक शिक्षा, बुनियादी शिक्षा ,सतत शिक्षा विषय को व्यवहारिक जीवन के विभिन्न उदाहरण के द्वारा समझाया गया । इसके साथ-साथ,, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ,,के लक्ष्य ,उद्देश्य क्रियान्वयन ,DRG की भूमिका ,स्वयं सेवी शिक्षकों को प्रेरित कैसे करें ?उल्लास प्रवेशिका संदर्शिका का परिचय ,इसे कैसे पढ़ाए,भाषा एवं गणित पाठ योजना ,वातावरण निर्माण ,तकनीकी जानकारी, सीखने सिखाने की नवाचारी गतिविधि ,TLM ,आकलन विषयों पर भी SRGs द्वारा विभिन्न गतिविधियों एवं समूह कार्य के द्वारा समझ बनाया गया।
अंत में आदरणीय प्राचार्य महोदय ,एवं डी.पी.ओ मैडम के द्वारा जो कोरबा जिला को 40,000 अस।क्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य मिला है ,हम सब के प्रयास से ही सफलता पूर्वक लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए प्रशिक्षण में उपस्थित सभी को शुभकामनाएं ज्ञापित किया गया।
: दिल्ली पब्लिक स्कूल एनटीपीसी कोरबा ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया
Thu, Sep 5, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) दिल्ली पब्लिक स्कूल एनटीपीसी कोरबा ने शिक्षक दिवस को जीवंत उत्सव के साथ मनाया, जो शिक्षकों के भविष्य के निर्माण में उनके महत्व को उजागर करता है।इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गानों और नृत्यों ने उनकी विविध प्रतिभाओं और समर्पण को दर्शाया।
एक अनोखे अंदाज में, स्कूल के हेड बॉय ने एक दिन के लिए प्रिंसिपल की भूमिका निभाई, जो छात्रों और शिक्षकगण के बीच विश्वास और सम्मान को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है। इस कदम को सभी उपस्थित लोगों द्वारा उत्साह और सराहना के साथ स्वीकार किया गया।
उत्सव के दौरान, दिल्ली पब्लिक स्कूल एनटीपीसी कोरबा के प्प्रधानाचार्या, श्री सतीश शर्मा ने DPS Society की ओर से एक दिल से भरी हुआ संदेश दिया। उन्होंने सभी शिक्षकों और सहयोगियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्कूल की सफलता में उनके अनथक समर्पण और योगदान को सराहा।
यह कार्यक्रम स्कूल की शिक्षकों के महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने और उनका सम्मान करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण था।