: कनकी में लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त
Thu, Aug 8, 2024
कोरबा 08 अगस्त 2024/ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सतत कार्य किया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा कनकी में लगभग 5 एकड़ शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। विगत कलेक्टर जनचौपाल में कोरबा विकासखण्ड के कनकी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा के सम्बंध में शिकायत की गई थी। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने ग्रामीणों की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तहसीलदार बरपाली को उक्त प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में तहसीलदार बरपाली द्वारा प्रकरण की पूर्ण जांच कर शासकीय भूमि पर ग्रामीण के अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही की गई। तहसीलदार द्वारा प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में सुनवाई की गई, जिसमें अनावेदक नूतन राजवाडे़ द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सही पाई गई। तहसीलदार बरपाली ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 में निहित प्रावधान के तहत अनावेदक द्वारा लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि में किए गए कब्जे पर बेदखली की कार्यवाही करने एवं भूमि से अतिक्रमण को हटाने का आदेश पारित किया।
जिसमें ग्राम कनकी के पटवारी हल्का नंबर 03 पर स्थित शासकीय घास मद की भूमि खसरा नंबर 1238/1 रकबा 0.288 हेक्टेयर व खसरा 1344/1 रकबा 6.844 हेक्टेयर के अंतर्गत 1.081 हेक्टेयर व 0.170 हेक्टेयर कुल 1.251 हेक्टेयर, इसी प्रकार शासकीय बड़े झाड़ के जंगल मद की भूमि खसरा नंबर 1344/3 रकबा 0.809 हेक्टेयर व खसरा नंबर 1345/1 रकबा 1.157 में से 0.134 हेक्टेयर व 0.069 हेक्टेयर, कुल 0.203 हेक्टेयर एवं खसरा नं. 1609 रकबा 14.165 हेक्टेयर अंतर्गत 0.152 हेक्टेयर सहित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि पर सब्जी बाड़ी लगाकर किए गए अतिक्रमण पर बेदखली की कार्यवाही करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
: यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस का अभिनव अभियान
Thu, Aug 8, 2024
कोरबा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी द्वारा अभिनव अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत ज़िले के हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर मार्ग मित्र समिति का गठन कराया गया था।जिसका विस्तार करते हुए उरगा कुदमुरा मार्ग में भी समिति का गठन किया गया है।ज्ञात हो कि ज़िले में पाली-कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 और उरगा- कुदमुरा मार्ग को दुर्घटनाजन्य सड़क के रूप में चिह्नांकित किया गया है। जिसमें सड़क दुर्घटना में अत्यधिक मृत्यु हुई है।इस जगह को ध्यान में रखते हुए यहाँ आसपास की दुकान और निवास करने वालों को मार्ग मित्र बनाया गया है और उन्हें कुछ भी दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और एम्बुलेंस को बुलाने के संबंध में बताया गया है।
जिसमें पूर्व में कुल 18 समितियों का गठन किया गया है जिसमें कुल 67 लोगों को जोड़ा गया और उन्हें मार्ग मित्र बनाया गया। अभी इसका विस्तार करते हुए कुल 26 समिति हो गई है और कुल 107 मार्ग मित्र बन गए है।जगह जगह पर सजग कोरबा का पैम्फ़लेट भी चिपकाया गया है और लोगों को जागरूक किया गया है।सभी मार्ग मित्र से पुलिस के मोबाइल नंबर साझा किए गए। कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी लाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रखी जाएगी।ज्ञात हो कि पूर्व में पुलिस के द्वारा मार्ग मित्र को प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया था ताकि कोई भी दुर्घटना होने पर रिस्पांस टाइम को कम किया जा सके और आहत को सहायता मुहैया कराया जा सके।
: जटगा पुलिस के द्वारा स्कूल में सजग कोरबा के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Thu, Aug 8, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन में कोरबा ज़िले में सजग कोरबा के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। थाना/चौकी प्रभारीगण के द्वारा उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूल/कॉलेज में जाकर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में चौकी जटगा के द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल जटगा में बच्चों को सजग किया गया। बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहाँ गया। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने एवं मालवाहक गाड़ियों में सवारी नहीं बैठाने के संबंध में भी बताया गया।
वहाँ उपस्थित लोगो को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन डायल 1033 के बारे में जानकारी दिया गया।बैठक में नवीन क़ानून के बारे में जागरूक किया गया कि ये 1 जुलाई से लागू हुए है। उपस्थित बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में भी अवगत कराया गया। अभी के मौसम के बारे में बताया गया जिसमें बरसात के समय गाज गिरने से, जहरीले सांप बिच्छू के डसने, बारिश में उप नदी नाले में बहने, गंदे पानी के उपयोग करने एवं बरसाती बीमारियों से बचने के उपाय एवं त्रिकोण के बारे में बताया गया।इसके अतिरिक्त उपस्थित बच्चों को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कारवाना है ATM संबंधी ठगी के संबंध में बच्चों को जागरूक किया गया, और सोशल मीडिया के दुष्परिणामों से अवगत कर जानकारी दिया गया।