: नवोदय विद्यालय कोरबा के पांच छात्र राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित
Wed, Aug 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) नवोदय विद्यालय कोरबा के पांच होनहार छात्रों का चयन आगामी माह में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में होने वाले राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।चयनित छात्रों में 14 वर्षीय बालक वर्ग में आयुष्मान चौरसिया, 14 वर्षीय बालिका वर्ग राशि यादव, 17 वर्षीय बालिका वर्ग में तनुप्रिया कंवर तथा 19 वर्षीय बालक वर्ग में मयंक धुर्वे और बालिका वर्ग में नम्रता शामिल हैं। बच्चों के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय के प्राचार्य सहित स्टाफ और छात्र और छात्राओं में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय की प्राचार्या शांति मोहंती ने चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों शुभकामनाएं दी है। खेलकूद शिक्षिका अंजली चौरसिया को शुभकामना देते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को खेल प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु तैयार करें। जिससे बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर एसजीएफआई में भी प्रतिभाग करे। विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक श्री संतोष कुमार ने बताया कि स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय समिति भोपाल द्वारा आयोजित रीजनल लेवल चयन प्रतियोगिता 05 और 06 अगस्त 2024 को पीएम श्री स्कूल जेएनवी झाबुआ 2 मध्यप्रदेश में आयोजित थी। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय कोरबा के पांच होनहार छात्रों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित हुए।
: खेल अकादमी रायपुर व बिलासपुर में कोरबा जिला के प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों का हुआ चयन
Wed, Aug 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर जिला में आवासीय बालिका खेल अकादमी सत्र 2024-25 तथा बिलासपुर जिला में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई एवं राज्य शासन द्वारा संचालित अकादमियों में हॉकी खेल के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस चयन ट्रायल में कोरबा जिला से श्री गोपाल दास महंत, हॉकी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में कुल 30 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें से कु. नंदनी खुंटे, कु. निकिता महंत, कु. ममता धीवर एवं कु. सावित्री सागर कुल 04 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर आवासीय बालिका खेल अकादमी रायपुर में अपना स्थान हासिल कर अकादमी हेतु चयनित हुए। इसी तरह कु. नैंसी बरेठ एवं रितेश टंडन कुल 02 खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर अंतर्गत आवासीय बालक/बालिका खेल अकादमी में हुआ। सभी चयनित खिलाड़ी क्रमशः रायपुर एवं बिलासपुर आवासीय अकादमी में आज प्रवेश हेतु रवाना हुए। खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी चयनित खिलाड़ियों को अकादमी में प्रवेश हेतु तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
: तिरंगा सिपाही और मेरा देश ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र
Wed, Aug 7, 2024
कोरबा
( न्यूज उड़ान) सिपाही रक्षा सूत्र संकलन कार्यक्रम के तहत जिला कोरबा की महिला मोर्चा एवं सभी राष्ट्रभक्त सामाजिक संगठनो द्वारा परशुराम भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य वक्ता श्री महेंद्र प्रताप सिंह राणा (पूर्व सैनिक), श्री डीके सिंह (पूर्व सैनिक), श्री देवेंद्र पांडे (जिला सहकारिता बैंक के पूर्व अध्यक्ष), डॉ. राजीव सिंह (भाजपा जिलाध्यक्ष), मंजू सिंह (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), वैशाली रत्नपारखी (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष) सामाजिक प्रमुख महिलाएं कामायनी दुबे जी, निधि तिवारी, एवं ब्राह्मण समाज, लायंस क्लब, सरस्वती शिक्षा संस्थान, रोशनी शिशु मंदिर, महिला मोर्चा की कोसाबाड़ी, बालको मंडल की बहने दुर्गा वाहिनी की बहने उपस्थिति रही। सफल कार्यक्रम हुआ
सिपाही रक्षा सूत्र संकलन में कोरबा जिले से 50000 की संख्या में रक्षा सूत्र सरहद में रक्षा कर रहे सिपाही भाइयों के लिए भेजा गया।