: कोरबा पुलिस के द्वारा एक दिन में कुल 49 साईलेंसरों एवं प्रेशर हॉर्न को जप्त किया गया
Tue, Aug 6, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) माननीय उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनी प्रदूषण रोकथाम निर्देश दिये गये है उसी तारतम्य में जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना /चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही की गई है। राजसात कार्यवाही के पूर्व प्रदूषण नियंत्रण इंजीनियर के द्वारा मोडिफाईड सायलेंसरो का निरीक्षण किया जा रहा है तथा ध्वनी प्रदूषण पीड़ित लोगो का कथन लिया जा रहा है। डिजिटल साक्ष्य भी संकलित किया जा रहा है ताकि इस संबंध में बड़ी कार्यवाही किया जा सकें।माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिनांक 23.01.2024 को रेंज स्तरीय मिटिंग लिया गया जिसमें बिन्दुवार निर्देश प्राप्त हुआ था । 01. थानावार सूची बनायी जावें जिसमें मालिक का विवरण, डीजे की जानकारी, प्रेशर हार्न, सायलेंसर की जानकारी रहें एवं नियम विरूद्ध डीजे / प्रेशर हार्न उपयोग करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावें।02. ध्वनी प्रदूषण संबंधित प्रावधानों का पहली बार उलंघन किया जा रहा है अथवा दूसरी बार, यदि पहली बार उलंघन किया है तो उसे ऑनलाईन दर्ज करे ताकि, दूसरी बार उंलघन होते ही पता चले, क्योकि पहली बार संबंधित न्यायालय में सुनवाई होगी लेकिन दूसरी बार उलंघन पायें जाने पर माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवायी होगी।03. ध्वनी मापक यंत्र से साक्ष्य एकत्रित किया जाए। विडियोग्राफी से भी साक्ष्य लिया जाए और उसे संबंधित प्रकरण के साथ प्रस्तुत किया जाए।04. बिना अनुमति के मोडिफाइड वाहनो पर तत्काल कार्यवाही की जावे, यदि वाहन अनुमति का है और उसके ध्वनी प्रदूषण किया जा रहा है तो उस पर भी कार्यवाही होगी। ऐसे ध्वनी प्रदूषण फैलाने वाले यंत्र को वाहन से उतरवाया जाए, सख्ती से कार्यवाही किया जाए। वाहनों के विरूद्ध पहले से कार्यवाही की जावेगी तो ज्यादा असर कारक होगी।
5.कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वनी प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान में कुल 42 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा में लिया। पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की और प्रत्येक गाड़ी से 2300 रुपए समन शुल्क जमा कराया और पृथक से जप्ती की कार्यवाही भी करी। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईस भी दिया गया।कोरबा पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/ गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की और कुल 7 नग मॉडीफ़ाइड साइलेंसर 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया।ये कार्यवाही मुख्यतः चौकी सर्वमंगला, मानिकपुर, थाना कटघोरा, कोतवाली, कूसमुंडा यातायात और दर्री के द्वारा की गई है।कोरबा पुलिस आप सभी से अनुरोध करती है कि आप सुरक्षित रहें और ध्वनी प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें,और अगर कही मॉडीफ़ाइड साइलेंसर बिक रहा है तो उसकी सूचना हमें दे।इससे आप न केवल अपनी सुरक्षा की गारंटी करेंगे, बल्कि समृद्धि की दिशा में भी मदद करेंगे।हम सभी को एक सुरक्षित और शांत सड़कों की दिशा में एकजुट होकर दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।
: कनकी धाम आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख कर पुलिस ने सुरक्षा को लेकर उठाया ये कदम
Tue, Aug 6, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )कनकी, जिले में प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम कनकी में प्रति सोमवार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओ की सुरक्षा के लिए बाइक और कार को कनकी बस स्टैंड के पास व्यवस्थित रूप से खड़ी करने की व्यवस्था पुलिस और युवा कनकेश्वर धाम समिति के द्वारा की गई है। जिससे श्रद्धालुओ को दर्शन में कोई असुविधा का सामना न करना पड़े, इस हेतु मंदिर परिसर जाने वाले मार्ग में पुलिस के द्वारा बेरिकेटिंग कर बाइक और कार सवार को रोकने की व्यवस्था की गई है।
: रिसदी मे धूम धाम से मनाया गया हरेली पर्व
Mon, Aug 5, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान) 4 अगस्त को छत्तीसगढ़ का पहला पर्व हरेली था जिसमे लोग अपने कृषि उपकरणों की पूजा के साथ उत्सव मानते है कोसाबाडी मंडल के ग्राम रिस्दी के नवधा पंडाल मे कृषि उपकरणों की पूजा के साथ बच्चो के नारियल फेक , गेड़ी दौड़ , मटकी फोड़ व पानी की बोतल गिराओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी, सभी को मिठाई व प्रसाद वितरण कर हरेली पर्व मनाया गया ।
https://youtube.com/shorts/_xLa-OkiTuI?si=qUg9eZiqhTm1e6m5इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, विधि प्रकोष्ठ के राजेंद्र साहू,रिसदी के पार्षद अजय गौड़, संभाग मीडिया प्रभारी राम त्रिपाठी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ से लक्ष्मण श्रीवास, चंदन सिंह, चंदन मजुमदार, सहरता राम डडसेना, अनिल डडसेना, रामकुमार राठौर,बलदेव दीवान, भजन सिंह कवर, मिलन दास के साथ बड़ी संख्या मे बच्चे व बहने शामिल रही।