: इन्हरव्हील क्लब कोरबा ने किया वृक्षारोपण
Wed, Jul 31, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) प्रधानमंत्री जी के आव्हान "_एक पेड़ मां के नाम_ " के मार्गदर्शन में
आज 30th जुलाई कोरकोमा स्थित दिव्य ज्योति स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर 101 पौधे लगाए जैसे आम अमरूद, पपीता नाशपाती, आमला, सीताफल, जामुन, संतरा ,नीम ,अनार ,लीची नींबु ,नारियल, मूंगा और भी ओषधि पौधे लगाए ।
वृक्षारोपण प्रोग्राम मे शामिल हुए अध्यक्ष बॉबी धनजल सचिव प्रतिभा पुंडलिक iso नेहा अरोरा सम्पादक उषा शर्मा पूर्व अध्यक्ष वसंता मनोहर रीता क्षेत्रपाल मंदीप भाटिया मोहिंदर मैहर कुलदीप पूजा अग्रवाल शामिल हुए ।
: 08 अन्य अवैध नशे में लिप्त आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
Wed, Jul 31, 2024
नशे का सेवन व अवैध कारोबार पर सजग कोरबा के तहत कटघोरा पुलिस का सघन अभियान।
पूर्व में कटघोरा चकचकवा पहाड़ बायपास में नशीली दवाओं के साथ गिरफ़्तार आरोपी से प्राप्त जानकारी पर कार्यवाही।सभी आरोपियों को किया गया जेल दाखिल।आरोपी1. सुनील कुमार यादव, निवासी कुसमुंडा।2. संगीत कुमार पटेल, निवासी चाकाबुड़ा ।3. भीम जनवार, निवासी छुरी।4. रमेश यादव, निवासी बांकीमोंगरा।5. विक्रांत बंजारे, निवासी कटघोरा।6. मनमोहन दास महंत, निवासी घुंचापुर कटघोरा।7. उमेश श्रीवास, निवासी, पुरानी बस्ती कटघोरा
8. सुनील सोनी, दीपका।कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत जिले में नशा के अवैध सेवन व कारोबार पर लगातार अंकुश लगाने की कार्यवाही की जा रही है।जिसके तहत कटघोरा थाना के द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2024 को 4320 नशीली दवा कुल कीमत 46 हज़ार के साथ चकचकवा पहाड़ बायपास कटघोरा से आरोपी गोपाल यादव उर्फ मलिंगा को गिरफ़्तार किया था।जिससे पूछताछ में बताया गया कि उसके द्वारा किस किस को नशीली दवा बेचा जाता है। उसके बताए अनुसार कटघोरा पुलिस द्वारा सूचना तस्दीक करने पर 8 अन्य अवैध नशे में लिप्त आरोपियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।जिसमें सुनील कुमार यादव, निवासी कुसमुंडा, संगीत कुमार पटेल, निवासी चाकाबुड़ा, भीम जनवार, निवासी छुरी, रमेश यादव, निवासी बांकीमोंगरा, विक्रांत बंजारे, निवासी कटघोरा, मनमोहन दास महंत, निवासी घुंचापुर कटघोरा, उमेश श्रीवास, निवासी, पुरानी बस्ती कटघोरा, सुनील सोनी, दीपका। इस सभी आरोपियों को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह, सायबर सेल, कटघोरा थाना आरक्षक महेंद्र चन्द्रा, आरक्षक रमेश कश्यप का अहम योगदान रहा।
: कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 09 लावारिस वाहनों को वाहन स्वामी को सुपुर्द किया
Tue, Jul 30, 2024
कोरबा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी के द्वारा विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी में खड़े लावारिस वाहनो की जांच कर उसका निराकरण किया जा रहा है।इस अभियान के तहत थाना/चौकी क्षेत्र जैसे बाज़ार, बस स्टैंड आदि में लावारिस हालत में मिले वाहन जो काफी समय से थाना में खड़े हैं उनकी जांच कर आरटीओ से वाहन स्वामी की जानकारी लेकर उनके वाहन स्वामी को संपर्क कर उनको सुपुर्दनामे में दिये जाने का प्रयास किया जा रहा है।इसके तहत अभी तक ज़िला में थाना दीपका के द्वारा 03 वाहन, कूसमुंडा से 02 वाहन, लेमरु से 02 और मोरगा से 02 वाहन कुल 09 वाहन सुपुर्दनामा में वाहन स्वामी को दी गई है।कोरबा पुलिस के द्वारा अपील की जा रही है सभी थाना / चौकी में लावारिस वाहनों की सूची उपलब्ध है तो जिस भी वाहन स्वामी की गाड़ी थाने/ चौकी में गुम हुई हो वो संबंधित थाने में संपर्क कर सूची देख सकते है और दस्तावेज प्रस्तुत कर उसे सुपुर्दनामे में ले सकते है।