: भारतीय जनता पार्टी कोसाबाडी मंडल के कार्य समिति बैठक संपन्न,आगामी कार्य योजना पर चर्चा
Mon, Jul 29, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी कोसाबाडी मंडल की मंडल कार्य समिति बैठक आर पी नगर दशहरा मैदान में आयोजित हुआ।
जिसमें भाजपा के केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए पार्टी द्वारा तय सभी कार्यक्रम को बूथ स्तर पर करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना, भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपति मुर्मू द्वारा संसद में दिए गए अभिभाषण का वाचन ,साथ ही प्रदेश कार्यसमिति में श्री शिवरतन शर्मा के जी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव का वचन , विधानसभा व लोक सभा चुनाव मे जिन बूथों मे सबसे ज्यादा मतदान हुआ उन बूथ के अध्यक्षों का सम्मान किया गया ।
भाजपा कोसाबाडी मंडल के विस्तृत बैठक अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह , जिला प्रभारी गोपाल साहू , पूर्व अपेक्स बैंक अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश् लाम्बा, पंकज सोनी, राजेंद्र अग्रवाल, सुशील गर्ग, लक्ष्मण श्रीवास ने भी आगामी निगम चुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने हेतु आगामी कार्य योजना पर विस्तृत से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राजेंद्र अग्रवाल,ज्योति वर्मा, लक्ष्मीकांत जोशी, मनोज पराशर,प्रकाश अग्रवाल, सुमन सोनी, रमा मिरी, चंदन सिंह, रितेश साहू, मिलाप राम बरेठ, संजीव शर्मा, स्वाति कश्यप, पिंकू रंजन राजेश सोनी,पंकज देवांगन, पुनिराम साहू, बलदेव दीवान, चंदन मजूमदार , दिनेश वेष्णव, हरण राठौर, गोविंद साहू राजेश राठौर, संतोष राय, शिव वैष्णव, राहुल केसरवानी, उदय श्रीवास्तव, लकी नंदा, अजय चंद्रा, मीडिया सह प्रभारी पवन सिन्हा , मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य, पार्षद गण, शक्तिकेंद्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्यों के साथ मंडल के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
: श्री हित सहचरी सेवा समिति ने धूमधाम से सावन उत्सव मनाया
Mon, Jul 29, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) सावन आते ही महिलाओं में सावन उत्सव मनाने की धूम रहती है।श्री हित सहचरी सेवा समिति ने धूमधाम से सावन उत्सव मनाया। श्री हित सहचारी सेवा समिति की संचालिका नीरू राय ने बताया हर वर्ष इसी तरह हमारे द्वारा सावन सुंदरी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है। जिसमे महिलाएं पूरी हरे परिवेश में नजर आती है। सावन उत्सव मनाने बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहती है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नृत्य, गीत ,अंताक्षरी सहित विभिन्न प्रतियोगी गेम शामिल रहे। जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। और सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति करने वालों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
जिसमें सावन रानी का ख़िताब हासिल करी प्रियंका वर्मा, दूसरे स्थान पर आई कुमुद तिवारी तीसरे स्थान पर आई रीना जायसवाल,इसके साथ ही सावन सुंदरी का ख़िताब हासिल कर मंजुलता गुप्ता और दूसरे स्थान पर गुड़िया सिंह और तीसरी प्रियंका सिन्हा के साथ ही सावन परी का ख़िताब हासिल की,स्मृति साहू दूसरे स्थान पर सोनू तीसरी... अनु मौर्यउपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान अनेकों प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया संचालिका नीरू राय ने कहा की सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है।प्राकृतिक छठा के साथ वातावरण भी खुशनुमा रहता है। जिसकी खुशी हम सब मिलकर मानते है।पिछले कुछ वर्षों से इसी प्रकार विभिन्न आयोजन कर सावन सुंदरी धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय महिला मंडल की अध्यक्ष उमा बंसल, पंजाबी महिला मंडल अध्यक्ष ममता वासन और गुप्ता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता उपस्थिति रही।कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाएं प्रमुख रूप से सम्मिलित रही जिनमें मुख्य रूप से नीरू राय, मीनू शर्मा,मंजूलता साहू, दमयंती सिंह, रूपल मन्ना, तुलसी मौर्य, पूनम मिश्रा, सपना मिश्रा, अनीता राव,प्रियंका वर्मा, रीना जायसवाल, आशा पांडे, मीना ठाकुर, अंजना सिंह , किरण सिंह, राजश्री पांडे, श्वेता दुबे, आभा प्रसाद, प्रियंका सिंह,रजनी श्रीवास्तव, भावना सरकार, रितु श्रीवास्तव, विनीता सिंह,गुड़िया सिंह, नेहा सिन्हा सहित कॉलोनी की अनेक महिलाएं शामिल हुई।
: डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा में कारगील विजय दिवस मनाया गया
Mon, Jul 29, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कारगील युद्ध के वीरों को याद करते हुए एवं 26 जुलाई 2024 को कारगील विजय दिवस के 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सुबेदार (सेवा निवृत्त) युवराज राठौर को सम्मानित किया गया। डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उसमें शामिल भारत के सभी वीर सैनिकों को याद किया गया।
यह वही भारत के सैनिक हैं, जो अपना वर्तमान हमारे भविष्य के लिए कुर्बान कर देते हैं। जब मई 1999 में पाकिस्तान के सैनिकों एवं आतंकवादियों ने भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा
कर लिया था, तब भारतीय वीर सैनिकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर उस क्षेत्र को स्वतंत्र कराये थे।इसी युद्ध में सुबेदार युवराज राठौर ने भी भाग लिया और अपने उद्म्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के सैनिकों से युद्ध लड़ा था।
कारगील विजय दिवस के अवसर पर सुबेदार युवराज राठौर को प्राचार्य डॉ एस.एन. जेम्स के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी बच्चों को देश-प्रेम की भावना जगाते हुए उन्हें शपथ दिलाया कि भविष्य में हम भारत माता के शान को नीचा नहीं होने देंगें। https://youtu.be/J8eCZiv40TY?si=oaq96BbZY2mqqFt1 इस अवसर पर सूबेदार युवराज राठौर ने अपने साथ युद्ध में किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा उसे छात्र-छात्राओं को बताया और कहा कि सेना में अनुशासन का बहुत ही अधिक महत्व है। आप लोगो को भी अनुशासन का पालन करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का योगदान सराहनीय रहा।