: अन्य प्रान्त (म.प्र.) की मदिरा पर आबकारी विभाग जिला कोरबा की बड़ी कार्यवाही
Wed, Jul 3, 2024
छत्तीसगढ़ कोरबा (न्यूज उड़ान) आबकारी आयुक्त सह-सचिव छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग द्वारा समीक्षा बैठको में निर्धारित आबकारी राजस्व लक्ष्य के पूर्ति हेतु दिये गये निर्देश।जिले में आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य के प्राप्ति हेतु निरंतर विभाग द्वारा सघन विशेष अभियान चलाया जाकर, सूचना तंत्र को मजबूत कर, अवैध मदिरा निर्माण/विक्रय/परिवहन/भण्डारण आदि स्थानों को चिन्हांकित कर नियमित गस्त/उपलम्भन कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत श्री अजीत वसंत, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एवं श्री सौरभ बख्शी, सहायक आयुक्त आबकारी, कोरबा के निर्देशन में आबकारी विभाग कोरबा द्वारा आज दिनांक 29.06.2024 को डॉ सुकान्त पाण्डेय, आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH130 बिलासपुर- अंबिकापुर हाईवे में चकचकवा पहाड़ी, थाना-कटघोरा के पास घेराबंदी कर अनुपपुर से चोटिया पसान रास्ते से आ रही वाहन बोलेरो क्रमांक-MP65 ZB-4549 को रोका गया। वाहन में नवीन शिवहरे एवं मनोज खटिक उपस्थित मिले, वाहन की तलाशी लिए जाने पर 6 पेटी सिग्नेचर, 5 पेटी मैकडावेल नम्बर-01 पाय 5 पेटी रॉयल स्टेज पाय, 03 पेटी ब्लेंडर प्राईड पाव सहित कुल 164.16 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क), 34(2), 36, 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकान्त पाण्डेय, आशीष उप्पल, आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी नगर सैनिक राजेश दुबे, प्रजेश सिंह एवं अंबिका का सराहनीय योगदान रहा।
: कुसमुंडा के देशी शराब भठ्ठी में एक अज्ञात युवक की शव मिला
Wed, Jul 3, 2024
कोरबा कुसमुंडा
थाना क्षेत्र के देशी शराब दुकान के पास एक युवक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है । मामले की जानकारी होने के बाद कुसमुंडा पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है । फिलहाल मौत प्रथम दृष्टि शराब के अत्यधिक नशे को माना जा रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र में उस समय लोगो मे हड़कम्प मच गया जब कुछ लोगो ने अपने काम के सिलसिले में कुसमुंडा देशी शराब दुकान की ओर गए थे । जंहा लोगो ने एक लगभग 30-35 वर्षीय युवक को अचेत अवस्था मे देखा पहले शराब के नशे में सोये होने का संदेह जताया जा रहा था ।लेकिन काफी देर होने के बाद भी उसके शरीर में कोई हलचल नही होने के कारण अनहोनी की आशंका जताते हुए उसके करीब जाकर देखा तो युवक की सांसें नही चल रही थी । जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई । सूचना पर पहंची पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही कर उनकी शिनाख्त का प्रयास किया गया ।बताया जा रहा है कि मृतक कोरबा के पम्प हॉउस का रहने वाला है जो अपनी मोटर सायकिल क्रमांक सीजी 12 बीएल 1349 में कुसमुंडा आया हुआ था । साम को कुछ लोगो ने मृतक को कुसमुंडा देशी शराब की दुकान में शराब का सेवन करते देखा था । उसके बाद उनके साथ क्या हुआ और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी किसी को नही है ।पुलिस मामले में मार्ग कायाम कर मामले की जांच में जुट गई है पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
: लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें, विलंब पर होगी नोटिस जारी: कलेक्टर
Wed, Jul 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों तथा टीएल के लिए प्रेषित प्रकरणों पर समय सीमा में कार्यवाही नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों एवं टीएल में दर्ज प्रकरणों पर गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने लंबे समय से दर्ज प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक सप्ताह के पश्चात् निराकृत नहीं करने वाले संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बारिश के मौसम को देखते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने सभी सतर्क रहें और बिना सूचना के मुख्यालय न छोड़ें।कलेक्टर ने अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए।समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पात्र युवाओं को आवेदन प्राप्त होने पर शिक्षा विभाग में स्वीकृत तथा रिक्त पदों पर मानदेय के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने और विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने भवन विहीन प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला की सूची तैयार करने तथा एक हफ्ते के भीतर स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की मानदेय आधारित भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युतीकरण, महिला हॉस्टल में पीवीटीजी को रोजगार के अवसर प्रदान करने, विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर कार्यवाही करने, छात्रावास में नियमानुसार जरूरतमंद अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को प्रवेश देने के संबंध में निर्देश दिए।उन्होंने स्कूलों में संलग्नीकरण समाप्त करने तथा बिना अनुमति के शिक्षकों का बीईओ द्वारा अटैचमेंट नहीं करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी मौके पर जांच कर प्रकरणों पर समय सीमा के भीतर कार्यवाही करें और की गई कार्यवाही से अवगत कराएं। कलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त षिकायत हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण, कनकी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, पाली-तानाखार क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनगवां के छुरीडांड, मुनगीडांड में विद्युतीकरण, पसान क्षेत्र में बिजली की शिकायत के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने, संजय नगर रेल्वे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण कार्य में संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करते हुए शासन के नियमानुसार सर्वे का काम शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के निर्देश एसडीएम सहित संबंधित विभागों को दिए और इस कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम में पौधरोपण को बढ़ावा देने शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने निगम क्षेत्र के बाउण्ड्रीवॉल वाले सभी स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने और पौधरोपण हेतु आवष्यक तैयारी के संबंध में भी निर्देश दिए।इस दौरान वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम, कटघोरा श्री कुमार निशांत, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।कॉलोनियों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं एसईसीएल प्रबंधन-।कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी, एसईसीएल, बाल्को अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने एसईसीएल कॉलोनी 15 ब्लॉक, पंप हाउस सहित अन्य कॉलोनियों में लंबे समय से नालियों की साफ-सफाई, कचरे का उठाव नहीं होने की शिकायत पर एसईसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया कि कॉलोनियों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।कलेक्टर ने इस संबंध में एसईसीएल कोरबा महाप्रबंधक सहित अन्य क्षेत्र के महाप्रबंधकों को निर्देषित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बाल्को सहित अन्य उपक्रमों द्वारा आईटी कॉलेज के शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के संबंध में किए गए एमओयू का पालन कराने के निर्देश दिए।