: महिला मोर्चा के भव्य सावन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Mon, Aug 12, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हरियर सावन महोत्सव का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य द्वय सुनीता दुग्गल व पूजा विधानी ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा रही है।विश्व में भारत एकमात्र देश है,जो अपनी भूमि को माँ का दर्जा देकर भारत माँ के रूप में देश की पूजा करता है।
छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना करके हम छत्तीसगढ़ की पूजा करते हैं,अपने संबोधन में श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता का भी पुणयस्मरण किया और कहा कि भाजपा ने महिलाओं के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों पर काम कर रही है।पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रदेश की मातृ-शक्ति से मिले अपूर्व आशीर्वाद के लिए आभार मानते हुए मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा को इसका श्रेय दिया।
हर घर तिरंगा अभियान और एक पेड़ माँ के नाम अभियान में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी का आग्रह करते हुए श्री साय ने कहा कि मोर्चा का यह सावन उत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना से परस्पर सबको जोड़ने वाला है।प्रदेश की इस सांस्कृतिक विरासत को हम सबको जीवंत बनाए रखाना है।
महिला मोर्चा के इस आयोजन की सराहना करते हुए श्री साय ने कहा कि यह कार्यक्रम मातृ-शक्ति की ओर से प्रकृति-वंदन है। श्री साय ने महिला मोर्चा को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए उपस्थित जनों को अभिवादन किया।भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विपक्ष के दिनों में अक्सर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिला मोर्चा की बहनों को आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी लेते देख बहुत अच्छा लग रहा है।
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हम सब महिला मोर्चा की बहनों को सदैव राजनैतिक भूमिका में देखते रहे हैं और आज सावन उत्सव में हमारी बहनों का अलग ही रूप देखने को मिल रहे है। श्रीमती राजवाड़े ने नृत्य के गीत ‘बेटी हूं मैं बेटी’ की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि आज बेटियां सभी क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं।इसका श्रेय माताओं-बहनों को जाता है। वरिष्ठ विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि हम और हमारी पीढ़ी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होते अपनी आँखों से देखा है।इसके हम साक्षी बने हैं, यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। महिलाओं को जिस तरह से सदन में अधिकार और सम्मान मिल रहा है, वह बहुत ही गर्व की बात है।भाजपा महिला मोर्चा के इस आयोजन में विविध स्पर्धाएँ भी रखी गईं। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय सरला कोसरिया व लक्ष्मी वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय संजय श्रीवास्तव व जगदीश (रामू) रोहरा, पूर्व मंत्री रामशिला साहू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपादेवी पावले, विभा अवस्थी, उपाध्यक्ष मीनल चौबे, प्रभा दुबे, ममता साहू, शीतल नायक, हेमलता शर्मा, संध्या तिवारी, सुषमा खलको, माया बेलचंदन, अरुणा सिंह, दीप्ति पांडेय, पुनीता डहरिया, मिनी पांडेय, निशा चौबे, आयुषी पाण्डेय समेत सभी कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष समेत पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से माता-बहनें उपस्थित रहीं।
: वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रममंत्री श्री देवांगन ने दी हरेली तिहार की बधाई
Sat, Aug 3, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान) वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 4 अगस्त को मनाये जा रहे छ.ग. के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। भाजपा की साय सरकार की किसान कल्याण की नीतियों से खेती में किसानों का मुनाफा बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कई अहम निर्णय लिए गए हैं, जिनसे किसान परिवार अधिक सशक्त और फसल उगाने से लेकर उसे बेचे जाने तक की प्रक्रिया बेहद आसान हुई है। सरकार के परिवर्तनकारी फैसलों से छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन गया है, जहां किसानों को उनके धान का उच्चतम मूल्य मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने नागरिकों एवं किसानों की खुशहाली की कामना की है। केबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है यह एक जन आंदोलन बन गया है । आओ हम सब धरती को हरा भरा बनाने हरेली के दिन अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करे।
: अब श्रमिकों को नहीं करना होगा इंतजार, सिंगल क्लिक पर जारी होगी राशि।
Thu, Aug 1, 2024
रायपुर
( न्यूज उड़ान) अब श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को राशि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यालय से अब एक क्लिक पर राशि जारी होगी।श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई संचालक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि मुख्यालय से हितग्राहियों को राशि समय से जारी कर दी जाती है, लेकिन जिलों में आबंटित करने में देरी होती है।
इससे हितग्राहियों को बार–बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसपर श्रम मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द एक ऐसी प्रणाली बनाए जिससे हितग्राहियों को एक क्लिक में उनके खाते में राशि पहुंच सके। बैठक में श्रीमती अलरमेल मंगई डी, सचिव श्रम विभाग, श्रीमती सविता मिश्रा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल समेत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। निःशुल्क कोचिंग अब ऑफलाइन के साथ–साथ ऑफलाइन भी होगी शुरू।मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना के तहत अब ऑफलाइन और ऑनलाइन भी कोचिंग मिलेगी। वर्तमान में 10 जिलों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। ब्लॉक और तहसील क्षेत्र के बहुत सारे ऐसे श्रमिक परिवार के बच्चे जो कोचिंग करना चाहते हैं, लेकिन दूरी अधिक होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए निर्णय लिया गया कि पांचों संभागीय मुख्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं आयोजित करने निर्णय लिया गया। अन्य राज्यों के श्रमिक योजनाओं की देखने जायेंगे अधिकारी
बोर्ड की बैठक में अन्य राज्य जहां छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत कल्याणकारी श्रमिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनकी समीक्षा कर प्रदेश में भी लागू करने की दिशा में सहमति दी गई।