: उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया बीएमसी कैंसर डेकेयर का उद्घाटन
Vivek Sahu
Thu, Dec 28, 2023
रायपुर,( न्यूज उड़ान ) बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) के बीएमसी कैंसर डेकेयर सेंटर का उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने फीता काटकर किया उद्घाटन। डेकेयर सेंटर रायपुर में उन्नत कैंसर देखभाल लाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह सेंटर पचपेड़ी नाका, कलर्स मॉल के पास स्थित है।
आठ कीमोथेरेपी इकाइयों और अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र व्यक्तिगत रोगी देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डेकेयर सेंटर में दी जाने वाली सेवाओं में कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थैरेपी, टेस्ट एवं रिपोर्ट संग्रह, ओपीडी परामर्श और कैंसर संबंधित सहायता सेवाएँ शामिल हैं।
बीएमसी कैंसर डेकेयर की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती हैं और रायपुर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के मरीजों के लिए सेवाएं उपलब्ध हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
