Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: विकसित भारत संकल्प यात्रा : 21 दिसम्बर को झालरोंदा, लोहराकोट, बर्रा, सुलौनी, सोनादुला, सकरेलीखुर्द, बोकरामुडा, ओडेकेरा और देवरघटा में किया जाएगा शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Wed, Dec 20, 2023
सक्ती,  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 21 दिसम्बर को ग्राम पंचायत भवन झालरोंदा, प्राथमिक शाला भवन लोहराकोट, ग्राम पंचायत भवन बर्रा, ग्राम पंचायत भवन सुलौनी, ग्राम पंचायत भवन सोनादुला, माध्यमिक शाला सकरेलीखुर्द, नवधा चौक बोकरामुडा, शा. ज. प्राथमिक शाला भवन ओडेकेरा और शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन देवरघटा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत भवन झालरोंदा में सुबह 9 बजे से, प्राथमिक शाला भवन लोहराकोट में दोपहर 01 बजे से और ग्राम पंचायत भवन बर्रा में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत भवन सुलौनी में सुबह 10 बजे से एवं ग्राम पंचायत भवन सोनादुला में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत सक्ती के माध्यमिक शाला सकरेलीखुर्द में सुबह 10 बजे से एवं नवधा चौक बोकरामुडा में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जनपद पंचायत डभरा के शा. ज. प्राथमिक शाला भवन ओडेकेरा में सुबह 10 बजे से और शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन देवरघटा में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन