: सक्ती जिले में अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई
Mon, Oct 16, 2023
सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग सक्ती द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी जिला जांजगीर चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त तारतम्य में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला सक्ती में आबकारी विभाग द्वारा 9 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक कुल 32 जांच या छापा में 34 (2) के 5 प्रकरण कायम कर 199 लीटर महुआ शराब, 3465 किलो ग्राम लाहन, महुआ शराब 34 (1) क के 8 प्रकरण कायम कर 23 लीटर महुआ शराब, 34 (1) ख के 02 प्रकरण कायम कर 6.840 लीटर देशी शराब 34 (1) च के 1 प्रकरण कायम कर 1100 किलोग्राम लाहन जप्त कर प्रकरण कायम किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थो के धारण, परिवहन, विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिससे जिले के अवैध मादक पदार्थों के कार्य में संलिप्त अपराधियों में भय व्याप्त है एवं आबकारी अपराधों को नियंत्रित करने में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
: कलेक्टर और एसपी ने स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण
Mon, Oct 16, 2023
सक्ती कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ने आज आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के लिए नंदेलीभाठा स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम परिसर में हाईस्पीड इंटरनेट के लिए राउटर, चार्जिंग शॉकेट लगाने, मत पेटी वितरण केंद्र व मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, ईवीएम और वीवीपैट मशीन की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने बैरिकेट्स, गाड़ियों के पार्किंग ग्राउंड को समतल कर व्यवस्थित
करने, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करने तथा गणना के दिन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, एडिशनल एसपी श्रीमती गायत्री सिंह, एसडीओ पी डब्लू डी श्री राकेश द्विवेदी , जिला पंचायत नोडल अधिकारी श्री बी.पी. भारद्वाज, तहसीलदार श्री मनमोहन सिंह, श्री विद्याभूषण साव, श्रीमती सुशीला साहू, श्री राधेश्याम साहू सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
: कोलाहल फैलाने वाले धूमाल पर की गई करवाई
Mon, Oct 16, 2023
(.प्रदीप मेरी का रिपोर्ट.)सक्ति पुलिस ने जप्ति किया ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले धूमाल उपकरण और गाडियों को।*-------
घटना का विवरण इस प्रकार है की, माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कोलाहल और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले डी जे , धूमाल जैसे भरी ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों से आम जनों को हो रही परेशानी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम एल आहिरे जी के द्वारा जिले भर में ऐसे डी जे, धूमाल, बड़े स्पीकर लेकर जोर जोर से बजाकर आम जनों, वृद्धों और बीमारों, स्कूली बच्चों को परेशान करने वालो के विरुद्ध कारवाई के निर्देश दिए गए।asp श्रीमती गायत्री सिंह इन निर्देशों के परिपालन में स्वयं पर्यवेक्षण करके ऐसे लोगो के विरुद्ध कारवाई करवा रही हैं। सक्ति पुलिस ने थाने में समय डी जे संचालकों की मीटिंग करके उन्हे इन उपकरणों का प्रयोग ना करने की समझाइश दी है, और ग्राम कोटवारों के माध्यम से सभी जगह मुनादी करकर उसकी सूचना भी जगह जगह पहुंचाई गई है।सभी नवरात्रि दुर्गा समितियों को भी इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है कि बिना अनुविभागीय अधिकारी की अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्राय पूर्णत: वर्जित है, और डी जे, धूमाल जैसे बड़े उपकरण की अनुमति भी नही दी जाएगी।फिर भी कतिपय लोग आम जनों की परेशानी को नही समझकर कोलाहल फैलाने से बाज नहीं आ रहें हैं।ऐसी ही एक सूचना कल दिनांक 15/10/23 को,रात में सक्ति पुलिस को प्राप्त हुई की, हटरी इलाके में एक धूमाल के मध्यम से जोर जोर से गाना बजाकर आम जनों के मध्य ध्वनि प्रदूषण कोलाहल फैला रहा है, जिससे आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही है। सक्ति पुलिस ने तत्काल चेक करते हुए, एक धूमाल गाड़ी जिसमे बड़े लाउडस्पीयर्स लगे हुए थे,और बेस का बड़ा स्पीकर बॉक्स भी लगा था,और एक दूसरी गाड़ी में उसका जनरेटर सेट था, जिससे सप्लाई देकर तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा था।।इस पर पुलिस ने समस्त संसाधनों और दोनो वाहनों (1)बुलेरो क्रमांक cg 12 ar 3659 (२) बुलोरो क्रमांक cg 07 ca 2660 को
जप्त करके, कोलाहल निवारण अधिनियम की धाराओं में कारवाई करते हुए (१) जीवन देवागन पिता परदेसी देवागन उम्र 42 वर्ष सकिन झूलकदम, (२) फिरत राठौर पिता दुलार साय उम्र 38 वर्ष सा डोंगिया पोरथा के विरुद्ध
माननीय सीजेएम न्यायालय में इस्तगासा पेश किया है। जहां से अग्रिम करवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम एल आहिरे ने कहा है कि,कोलाहल एवम ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले के विरुद्ध ऐसी करवाई सतत जारी रहेगी।इस करवाई में थाना सक्ति के प्रधान आरक्षक मनोज जाना, चंदकला आरक्षक वेश जटवार, ब्रज दीपक, रेखा ज्वाला का विशेष योगदान रहा।