कोरबा : कोरबा की चटकारा चौपाटी बनी प्रदेश की पहली “ईट राइट क्लीन स्ट्रीट हब”।
Vivek Sahu
Fri, Jun 26, 2026
कोरबा की चटकारा चौपाटी बनी प्रदेश की पहली “ईट राइट क्लीन स्ट्रीट हब”।
FSSAI ने 40 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स वाले घंटाघर चौपाटी को दी मान्यता।
कोरबा( न्यूज उड़ान)
कोरबा जिले ने खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा घंटाघर में स्थापित चटकारा चौपाटी को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ( FSSAI ), भारत सरकार ने प्रदेश का पहला “ईट राइट क्लीन स्ट्रीट हब” घोषित किया है।
चौपाटी में 40 से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित किए जाने के बाद यह मान्यता मिली है।
इस उपलब्धि के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों से लगातार कार्य किया जा रहा था।
स्ट्रीट फूड वेंडर्स को एक स्थान पर व्यवस्थित किया गया, उन्हें फूड लाइसेंस उपलब्ध कराए गए तथा हाइजीन एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया।
इसके साथ ही विक्रेताओं को एप्रन, नेपकिन, हैंडवॉश और डस्टबिन जैसी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
मान्यता से पहले भारत सरकार द्वारा अधिकृत थर्ड पार्टी ऑडिट एजेंसी से चौपाटी का प्री-ऑडिट और पोस्ट-ऑडिट कराया गया।
सभी निर्धारित मानकों और कड़े मापदंडों को पूरा करने के बाद चटकारा चौपाटी को यह प्रतिष्ठित दर्जा प्राप्त हुआ।
खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्ट्रीट फूड उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों के स्वास्थय पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
कोरबा जिले की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन