Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी, मशरूका बरामद।

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने लेखा टीम का किया गठन

कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु लेखा टीम का गठन किया है जिसके अंतर्गत विधानसभा-20 रामपुर हेतु श्री निशांत कुमार पाण्डेय लेखाधिकारी जिला पंचायत कोरबा को नोडल लेखाधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसी प्रकार सहायक अधिकारी/कर्मचारी के रूप में श्री सुरेश चंद्र पटेल लेखापाल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा, श्री सत्य नारायण डिग्रस्कर लेखापाल कार्यालय वन मण्डलाधिकारी कोरबा, श्री शैलेन्द्र सिंह गोड डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी कोरबा एवं श्री आशीष सिदार भृत्य कार्यालय उप संचालक कृषि कोरबा को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा-21 कोरबा हेतु श्री सुभाष कुमार द्विवेदी लेखाधिकारी कार्यालय क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा को नोडल लेखाधिकारी एवं सहायक अधिकारी/कर्मचारी के रूप में श्री अशोक कुमार देशमुख लेखापाल कार्यालय नगर पालिक निगम कोरबा, श्री विजय कुमार साहू लेखापाल छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कोरबा, श्री मुकंुद कड़वे डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कार्यालय राजीव गांधी शिक्षा मिशन कोरबा एवं गैतराम कर्ष भृत्य कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा नियुक्त किया गया हैं। विधानसभा-22 कटघोरा हेतु श्री रामायण सिंह कंवर लेखाधिकारी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा को नोडल लेखाधिकारी एवं सहायक अधिकारी कर्मचारी श्री सुखदेव प्रसाद साहू लेखापाल कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोरबा, श्री शारदा देवांगन लेखापाल एस.ई.सी.एल. मानिकपुर कोरबा, श्री लकेश्वर सिंह गोड़ डाटा एन्ट्री ऑपरेटर अधीक्षण अभियंता सीएसईबी वृत्त कोरबा एवं श्री जहानी सिंह राठिया भृत्य उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा। विधानसभा-23 पाली-तानाखार हेतु श्री तोष कुमार श्रीवास वरष्ठि लेखाधिकारी कार्यपालन अभियंता हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग रामपुर कोरबा को नोडल लेखाधिकारी एवं श्री मान सिंह नायक लेखापाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुण्डा, श्री इन्द्रपाल सिंह करपे लेखापाल शासकीय उच्च माध्यमिक शाला घुडदेवा, श्री सुमन लाल बंजारे डाटा एन्ट्री ऑपरेटर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कोरबा एवं श्री धनेश राम बारले भृत्य कार्यालय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग को नियुक्त किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन