Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: आरोपी फिरंगी सारथी पिता राम सारथी 62 वर्ष पता लालघाट थाना बालको जिला कोरबा

Vivek Sahu

Thu, Apr 4, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान )बालको प्लांट के लालघाट क्षेत्र में अवैध शराब बनाकर बिक्री की सूचना मिलने पर आबकारी टीम ने छापामार कार्यवाही की, मौके पर आरोपी दस लीटर शराब के साथ पकड़ा गया।   जिसे गिरफ्तार कर 14 दिनों के रिमांड पर न्यायालय कोरबा के आदेश से जिला जेल भेजा गया है. लोकसभा आचार संहिता प्रभावी होने से कलेक्टर श्री अजीत वसंत और सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बख्शी ने अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री और तस्करी पर सख्ती से नियंत्रण हेतु आदेशित किया है। दिनांक 3/4/24 को बालको प्लांट के लालघाट में शराब बेचने की सूचना मिलने पर आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल ने आरक्षक शरीफ खान,सुरेश यादव, नगर सैनिक कृष्णा राजवाड़े, दी मीका सिंह के साथ दबिश दी, मौके पर मुखबिर के बताए अनुसार फिरंगी पिता राम सारथी के घर की तलाशी ली गई ।   जिसमें एक सफेद डिब्बे में भरा हुआ 10 लीटर शराब बरामद हुआ जिससे 50 पाऊच एक कर बिक्री करने की तैयारी थी प्रति पाऊच ₹50 लालघाट में शराब बिक्री हो रही है। आबकारी टीम ने धारा 34 दो के तहत आरोपी फिरंगी सारथी को गिरफ्तार किया और विधिवत कार्यवाही करते हुए माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सीमा प्रताप चंद्र के न्यायालय में प्रस्तुत किया न्यायालय में प्रस्तुत किया माननीय न्यायाधीश ने विधिवत 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर आरोपी को कोरबा जिला जेल भेजने का आदेश दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन