Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: सीतामढ़ी इमलीडुग्गू गौ माता चौक पर वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन… मंत्री लखन लाल देवांगन व विकास रंजन महतो हुए शामिल

Vivek Sahu

Sun, Feb 25, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )सीतामढ़ी इमलीडुग्गू गौ माता चौक पर वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में सीतामढ़ी क्षेत्र के लगभग सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस दौरान पढ़ाई, खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेेे वाले बच्चों व क्षेत्र के नागरिकों को मुख्य अतिथि मंत्री लखन लाल देवांगन व विकास रंजन महतो के हाथोंंं सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्रीविकास रंजन महतो, नरेंद्र देवांगन,विकाश अग्रवाल ,हितनानंदअग्रवाल ,उर्मिला सागर, पार्षद उर्वशी राठौर, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, अब्दुल रहमान, वार्ड पार्षद सुफल दास, सुजीत राठौर, बिलासपुर एसडीएम लीलाधर चंद्र, पुरुषोत्तम शर्मा, जय सिंह, सूर्य यादव, सावन चौहान, धर्म सिंह, गोपाल भौमिक, नागेश, मुकेश, राजू, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे !

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन