Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

: कोरबा में रात घटित एक और जानलेवा सड़क दुर्घटना ने फिर रुला दिया सबको भवानी मंदिर के पास कार और हाईवा की हुई जबरदस्त

Vivek Sahu

Sun, Jul 2, 2023

कोरबा - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला आजकल आए दिन दुर्घटनाओं के कारण सुर्खियों में बना हुआ हैं। बीती अर्धरात्रि को दर्री के समीप भवानी मंदिर के पास कार और हाईवा की जानलेवा जबरदस्त टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। नवनिर्मित पुल के ऊपर हुई दुर्घटना का कारण पुल पर बैठे मवेशी से टकराने को बताया जा रहा है। मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इस भीषण जानलेवा टक्कर में यश गोयल पिता मनोज गोयल उम्र 28 वर्ष निवासी एस.एस. ग्रीन कोरबा, दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राता खार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डी.डी.एम. रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस भीषण दुर्घटना में मृत सभी युवक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते थे।
यह खबर जैसे ही आम हुई कोरबा अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग मृत युवकों के परिजनों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही यह चर्चा भी हो रही है कि सड़क पर बैठे लावारिश मवेशियों की गहन मंत्रणा युक्त बेपरवाह बैठके व विचरण, वाहनों की तेज रफ्तार और बढ़ती संख्या अभी और कितने लोगों की बलि लेगी यह तो ईश्वर ही जाने।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन