Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: असामाजिक तत्वों ने लगाई कार में आग ,मकान के बाहर गली में खड़ी थी कार

Vivek Sahu

Mon, Mar 4, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ): शहर के मध्य पुरानी बस्ती में मकान के बाहर गली में खड़ी कार और पिकअप में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। पता चलने पर मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन में आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार और पिकअप जल चुकी थी। पुरानी बस्ती निवासी गौरव ठाकुर की जायलो कार और पिकअप रविवार रात मकान के सामने गली में खड़ी थी। इसी दौरान किसी असामाजिक तत्व ने कार के पिछले हिस्से आग लगा दी कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में आग लगने का पता चलते ही मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया लोगों ने आनन-फानन में मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन आग की चपेट में आने से कार जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी पीड़ित का कहना है कि किसी ने रंजिशन कार में आग लगाई है। देर सुबह तक पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट नहीं दी थी। कोतवाली प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी रिपोर्ट मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन