Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: महंगाई व बेरोजगारी रोकने बीजेपी के पास कोई ठोस उपाय नहीं।

Vivek Sahu

Sun, Apr 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी चुनावी संकल्प पत्र को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छलावा से ज्यादा कुछ नहीं करार देते हुए कहा कि इसमें महंगाई से त्रस्त जनता और भीषण बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को राहत देने के लिए न तो कोई बात की गई है और न ही कोई उपाय इनके पास है।   यह घोषणा पत्र निराशाजनक है जिसमें बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए जनता को संकल्प के नाम पर छलावा दिखाकर बरगलाने का काम किया है। किसानों के लिए आज तक एमएसपी लागू नहीं कर पाए। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है जिसे पिछले 10 साल से जनता देख रही है।   10 साल में केन्द्र की बीजेपी सरकार कुछ खास नहीं कर पाई और अब 2047 के सपने दिखाकर देश का संविधान व लोकतंत्र को मनमाने ढंग से तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश में लगे हैं।   देश की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन