Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: कोरबा लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर्यवेक्षक दल ने ली बैठक

Vivek Sahu

Wed, Feb 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा लोकसभा कार्यालय कोरबा में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, मुंगेली विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले एवं पूर्व विधायक श्री सौरभ सिंह ने कोरबा लोकसभा की बैठक ली। इस दौरान श्री भूपेंद्र सवन्नी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ को मजबूती प्रदान करने की बारीकियों से अवगत कराया, साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों सहित अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की गारंटी लगातार पूरी हो रही है जिससे देश की जनता को आर्थिक संबल मिल रहा है. मोदी सरकार को इस बार 400 पार करने का संकल्प हम सभी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है। जनता जान चुकी है कि फिर आयेगी मोदी सरकार तभी हमारा भारत देश विश्व गुरु बनने रहेगा तैयार.। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पुन्नूलाल मोहले एवं श्री सौरभ सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया और कहा कि देश में मोदी की लहर है और जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित है, हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि ऐसे में हम प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जागृत करें तथा भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करें । कोरबा लोकसभा स्तर पर आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से कोरबा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले चार जिलों एवं आठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अपेक्षित कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश पदाधिकारी / कार्यसमिति सदस्य, विधायक / पूर्व विधायक, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष / महामंत्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक / सहसंयोजक, भाजपा जिला अध्यक्ष / महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष / उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष / नगर पंचायत अध्यक्ष / नेता प्रतिपक्ष / उपाध्यक्ष/नेता प्रतिपक्ष नगर निगम उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन