Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, कोरबा प्रेस क्लब ने किया सम्मान

Vivek Sahu

Fri, Feb 23, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में 19वें वर्ष आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले जा रहे पुलिस इलेवन और वन विभाग इलेवन के मैच के दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री विकास रंजन महतो मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ जिला भाजपा के महामंत्री श्री संतोष देवांगन, भाजपा नेता श्री पंकज प्रजापति, भाजपा मीडिया प्रभारी श्री मनोज मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी श्री पवन सिन्हा समेत अन्य भाजपा के नेता मौजूद थे। कोरबा प्रेस क्लब की ओर से स्वागत के बाद मुख्य अतिथि के तौर पर अपने उद्बोधन में श्री विकास रंजन महत्व ने आयोजन को सुंदर और गरिमामयी बताते हुए सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह शासकीय विभागों और औद्योगिक उपक्रमों की टीमों के बीच हंसी-खुशी आयोजन करवाने की परंपरा बेहद ही अनूठी है। वरिष्ठ पत्रकार की याद में इस प्रतियोगिता के लिए कोरबा प्रेस क्लब बधाई की पात्र है। कार्यक्रम के अंत में कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, सचिव श्री दिनेश राज , कोषाध्यक्ष श्री रंजन प्रसाद कार्यकारिणी सदस्य श्री हरीश तिवारी समेत वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेंद्र मेहता, श्री ई.जयंत ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अथिति श्री विकास रंजन महतो का सम्मान किया। साथ ही अन्य अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य श्री राजेंद्र मेहता, श्री राजेंद्र दास, श्री नीलम पड़वार, श्री संतोष अग्रवाल,श्री राजीव प्रजापति, श्री युधिष्ठिर राजवाड़े, श्री दीपक गुप्ता, श्री रमेश यादव, श्री विक्की निर्मलकर समेत अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन