Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: भाजपा प्रदेश टीम की हुई घोषणा, विकास रंजन महतो बने प्रदेश मंत्री

Vivek Sahu

Sat, Feb 3, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने आज अपनी प्रदेश टीम के साथियों की घोषणा की । आज जारी की गई सूची के अनुसार कोरबा जिले से श्री विकास रंजन महतो को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई । श्री विकास रंजन महतो को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दिए जाने से कोरबा के भाजपाइयों ने प्रसन्नता जाहिर की है । गौरतलब है कि श्री विकास रंजन महतो पूर्व में भी प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे हैं तथा रायगढ़ जिले के सह प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका का कुशल निर्वहन किया है । भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम लाभार्थी योजना का उन्हें प्रदेश सहसंयोजक भी बनाया गया है जिसके राष्ट्रीय कार्यशाला में वह कल ही दिल्ली में सम्मिलित हुए थे । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की श्री विकास रंजन महतो के प्रदेश मंत्री के रूप में दायित्व दिए जाने से निश्चित रूप से उनकी ऊर्जा तथा कुशल कार्य योजना का फायदा आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन