Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

: मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान की तिथियों में परिवर्तन प्रथम चरण 21 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा

Vivek Sahu

Fri, Aug 4, 2023
कोरबा।   सुदृढिकरण एवं मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों तथा गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किए जाने हेतु मिशन इंद्रधनुष अभियान का प्रथम चरण 07 से 12 अगस्त तक चलाया जाना था। अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 की तिथयों में संशोधन किया गया है। अब निम्नानुसार दिवसों पर आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 21 से 26 अगस्त, द्वितीय चरण 20 से 26 सितंबर (रविवार को छोड़कर) तथा तृतीय चरण 25 से 31 अक्टूबर 2023 (रविवार को छोडकर) आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी ने जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पात्र लाभार्थियों के पालकों से अपील किए हैं कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 0 से 5 वर्ष तक के आयु अनुसार बच्चों को, वैक्सीन से छूटे हुए बच्चों, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराएं। जिससे गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों के साथ ही शिशुओं को वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव हो सके। /बसंत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन