Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: लोकसभा चुनाव में सरोज पांडेय की विशाल जीत के लिए ईसाई धर्म अनुयाइयों ने की विशेष आराधना

Vivek Sahu

Sun, Mar 31, 2024
कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ सुश्री सरोज पांडेय ईस्टर पर्व पर रविवार 31 मार्च को कोरबा के प्रमुख चर्चों की आराधना सभा में सम्मिलित हुई. ईसाई समुदाय के लोगों को सुश्री पांडे ने ईस्टर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। ईसाई धर्म के पासबानों के द्वारा बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे का फूल मालाओं से विशेष स्वागत किया गया. तत्पश्चात लोकसभा चुनाव में सरोज पांडे की जीत के लिए सभी चर्च में प्रभु ईशु से विशेष प्रार्थना करते हुए आशीष प्रदान किया गया. सुश्री पांडे ने इस मौके पर सभी ईसा मसीह के अनुयाइयों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रार्थना सभा में संदीप मसीह, प्रवीण मसीह, शिमोन फ्रांसिस डीलन प्रदीप, अटल बाय, पूर्व उपाध्याय सुमार, पास्टर विवेक, पास्टर पवित्रो दीप, मोरिस झिलकर सूयस बाप, सुदीप बाघ, रबि पी सिंग, पुरेश दास, विपुल गाडिया, पास्टर झीम चंद्रा, एन.ए. हिल, बारिश गाटलिब, अहुल बेन, विनित दास, अरुणयन्का अमित कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे. जिन चर्चा में विशेष आराधना की गई उनमें मुख्य रूप से 1. नाज्ञरत, मनोनाईट चर्च पोड़ीबहार. 2. मेनोनाईट चर्च एसईसीएल कोरबा 3. मेनोनाईट चर्च कोरबा 4. पिटीलेस्ट्रत चर्च मानिकपुर कोरबा आदि थे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन