Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: कोरबा जिले में कलेक्टर ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए मतदाताओं का माना आभार

Vivek Sahu

Wed, May 8, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )08 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों सहित मीडिया के प्रतिनिधियों और प्रेक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनके प्रति आभार जताया है। कलेक्टर ने आज यहां आईटी कॉलेज परिसर से जारी अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मतदान के लिए जरुरी प्रशासनिक व्यवस्थाएं और सुरक्षा के साथ-साथ जनभागीदारी और सभी वर्गों के लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं समय पर पूरी की गई। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरुरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ निष्ठापूर्वक कार्य किया। महिला अधिकारियों ने भी पुरुष अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान की इस प्रक्रिया को निष्पक्ष-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इसके लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।   उन्होंने चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहयोग करने वाले शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, केंद्रीय सुरक्षा बलों, पुलिस,होमगार्ड सहित अन्य सभी व्यक्तियों जिनने सफलतापूर्वक और निष्पक्ष स्वतंत्र तथा शांतिपूर्ण चुनाव में अपना अमूल्य सहयोग दिया है, के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के प्रति आभार जताया है।   जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट, सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को अभ्यर्थियों, आम जनता तक पहुंचाने तथा चुनाव कार्य में सहयोग के लिए उनके प्रति अपना आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सूचनाओं की जानकारी लोगो तक पहुचाने के साथ-साथ कोरबा जिले में चुनाव के दौरान कोई भ्रामक खबर या अफवाह को फैलने से रोकने में जिला प्रशासन को मीडिया का बेहतर सहयोग मिला। उन्होंने मतदान की सही और सटीक खबरों के प्रसारण को प्रमुख स्थान देने के लिए भी मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन