Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

: <em>जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमलोगों की जनचौपाल में सुनी गई शिकायतें</em><em>अधिकारियों को सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेने एवं त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश</em>

Vivek Sahu

Tue, May 23, 2023

कोरबा। आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आम लोगों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को पत्र अग्रेषित कर इसके त्वरित निराकरण करते हुए आवेदकों के सूचना के लिए जनचौपाल के वेबसाइट पर निराकरण की स्थिति को अपलोड करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में आज कुल 117 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, उच्च स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
/सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन