Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: सबको 25 लाख तक का ईलाज, मजदूरों को जीवन बीमा का लाभ देगी कांग्रेस सरकार

Vivek Sahu

Mon, Apr 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनबेरी, बाता, सरईसिंगार, भिलाईबाजार आदि ग्राम पंचायतों व ग्रामों का सघन दौरा कर जनसंपर्क किया।   ज्योत्सना महंत ने इस दौरान कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाना है जो गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं के लिए न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के मजदूरों को दोगुनी मजदूरी देने के साथ उनका बीमा भी किया जाएगा ताकि परिवार को भी राहत मिल सके। सांसद ने कहा कि देश भर में कांग्रेस सरकार 25 लाख रुपए तक का ईलाज नि:शुल्क कराने की सुविधा देगी जो वर्तमान में मात्र 5 लाख रुपए तक है।   https://youtu.be/UHzRvuZvfiY?si=1JIyq7rIEIHPDwAL   गरीब परिवार की महिला को साल का एक लाख रुपए सम्मानजनक राशि दी जाएगी।     https://youtu.be/UHzRvuZvfiY?si=WEPy3KArZnMfP1Sh   किसानों का कर्ज माफ करने से उनके जीवन में खुशहाली आएगी और कृषि सामग्रियों की खरीदी में लगने वाला टैक्स भी कांग्रेस माफ करेगी। सांसद ने कहा कि पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देंगे, रसोई गैस सस्ती होगी। गांवों में पहुंचने पर ज्योत्सना महंत का स्वागत परंपरागत व करमा नर्तक दलों द्वारा किया गया। जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, प्रभा सिंह तंवर, सम्मेलाल कश्यप, पदुम सिंह कंवर, फूलचंद कश्यप, शिव सिंह कंवर, महेश अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, अनिता राठौर, गैतराम पाटले, कृष्ण सिंह राजपूत, गजेन्द्र साहू, शुकवारा महंत, शत्रुघन सिंह कंवर सहित अक्षांत कुमार, उत्तरा कुमार, भार सिंह, रामदास, सूर्यउदयभवन सिंह, शिव प्रताप सिंह, प्रमिला महंत, मधु सोनी, संतोषी महंत, अभिषेक, शिव, कुलदीप सिंह राठौर, साहिल, शिखा कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन