Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: कांग्रेस ने बांटे थे फर्जी पट्टे, भाजपा देगी स्थाई पट्टा: मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

Vivek Sahu

Thu, Apr 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बुधवार को कोरबा विधानसभा के दो वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। वार्ड क्रमांक 27 रामनगर में आयोजित नुक्कड़ सभा में अधिक संख्या में आए आम जनमानस को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस ने बस्तियों को हर बार सिर्फ वोट बैंक समझा। पिछले 10 साल से निगम में कांग्रेस की सत्ता है, बीते पांच साल में कांग्रेस की सरकार भी थी, तब विकास क्यों नहीं हुआ? आखिर पांच साल में कांग्रेस को विकास करने से किसने रोका था। पांच साल से घोटले पर घोटाले और फिर जब चुनाव की बारी आई तो हार की डर से बस्तियों में फर्जी पट्टा बंटवाया गया, आज बहुत से वार्डों में लोग पट्टा लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उनकी जमीन कहा है यह नहीं मालूम।किसी भी बस्तीवासियों को पट्टा और पीएम आवास के लिए अब फिक्र करने की जररूत नहीं है। पीएम मोदी जी ने मोदी की गांरटी में इसकी घोषणा कर दी है की हर झुग्गी झोपड़ी वासी को पीएम आवास मिलेगा। इसके साथ ही साय सरकार सभी लोगों को वैध पट्टा देगी, ताकि उनको जमीन का मालिकाना हक मिल सके। इस दौरान वार्ड वासियों ने मंत्री श्री देवांगन को फल से तौल कर सम्मानित किया।   इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, नरेंद्र पाटनवार, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद सुफल दास, युगल कैवर्ट, योगेश मिश्रा, वैभव शर्मा, दीपक जायसवाल,वरुण गोस्वामी, जेठूराम केवंट समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे। 3 नम्बर का बटन दबाए, विकास का कमल खिलाए: श्री देवांगन इमलीडुग्गू वार्ड में आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की मोदी जी ने देश के हर क्षेत्र में विकास किया। 7 मई को कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को ईवीएम में तीन नंबर बटन दबाकर विकास का कमल खिलाए। कोरबा को इस बार सशक्त नेतृत्व की जरुरत है, कोरबा से सरोज पांडेय की जीत से कोरबा में विकास तेजी से होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन