Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: जिले में 956 प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य हुए प्रारम्भ सीईओ ने ग्रामीण आवासों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराने के दिये निर्देश

Vivek Sahu

Tue, Feb 27, 2024
कोरबा /जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 956 ग्रामीण हितग्राहियों के आवास निर्माण के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं. सीईओ जिला पंचायत ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों का निर्माण कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है. मानसून आने के पूर्व सभी आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये जाये. कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा के द्वारा जिले के शेष एवं अधूरे ग्रामीण आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों तथा मैदानी अमले की सतत समीक्षा की जा रही है. इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करके आवास निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग भी की जा रही है. उनके द्वारा कार्याे में पारदर्शिता तथा सुनियोजित तरीके से शत प्रतिशत आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी बनाये गये हैं. सीईओ जिला पंचायत के द्वारा आवास निर्माण पूर्ण कराने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के सकारात्मक परिणाम फील्ड में प्रारंभ हुए 956 आवास निर्माण के रूप में परिलक्षित हो रहे हैं. जनपद पंचायत करतला में 258, कोरबा में 251, पोडी उपरोडा में 210, पाली में 188 एवं जनपद पंचायत कटघोरा में 49 इस तरह कुल 956 आवासों के निर्माण कार्य शुरू हो गये हैं जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण कराया जायेगा जिसका लाभ ग्रामीणों को स्वंय के नये पक्के घर के रूप में मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन