Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: निहारिका क्षेत्र में फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Vivek Sahu

Sat, Apr 27, 2024
कोरबा/न्यूज उड़ान / निहारिका के पास एक गुमटी में फंदे से लटकी महिला की लाश मिली। मृतका अपने पति और परिवार के साथ कुछ ही दूरी पर स्थित एक अस्पताल में रह रही थी, जहां उसका दस दिन का शिशु भर्ती है, पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।   https://youtu.be/oMyhazMMC1M?si=ZEq7sodzeS_qbfbD मामला शनिवार की तड़के सुबह मामला प्रकाश में आया। हर दिन की तरह लोग सैर सपाटे पर निकले थे, इसी दौरान उनकी नजर निहारिका के बगल में स्थित एक गुमटी में चल रहे बिरयानी सेंटर पर पड़ी, जहां एक महिला की लाश फंदे से लटकी हुई थी। यह खबर मिलते ही लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने में पदस्थ एएसआई दुर्गेश राठौर भी मौके पर पहुंचे।   https://youtu.be/M0YC2nXJPMM?si=ePTuLszZR18ncv7L   घटनास्थल से थोड़ी दूर पर एक परिवार बैठा हुआ था, उनसे बातचीत करने पर मृतका की पहचान उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसामुड़ा निवासी प्रियंका बिंझवार के रूप में हुई। घटनास्थल पर मौजूद उसके पति अनुज कुमार बिंझवार ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी शादी प्रियंका से हुई थी। पहले बच्चे की मौत के बाद प्रियंका ने 16 अप्रैल को दूसरे बच्चे को जन्म दिया। पिछले कुछ दिनों से उसके 10 दिन के बच्चे की तबियत खराब है। दो दिन पहले उसने अपने बच्चे को शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा संचालित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उसका इलाज चल रहा है।   पति के मुताबिक देर रात प्रियंका बच्चे को दूध पिलाने के लिए वार्ड से निकली थी,उसके बाद वह वापस नहीं लौटी,काफी देर इंतजार करने के बाद वे लोग प्रियंका की तलाश में निकले।बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई कर जांच कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन