Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न।

Vivek Sahu

Mon, Feb 19, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) कटघोरा- आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का दौर चल रहा है एक तरफ जहां भाजपा की राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में चल रही है तो वहीं पार्टी के युवा मोर्चा की बैठकों का दौर राष्ट्रीय,प्रदेश और जिला स्तर पर जारी है। ज्ञात हो विगत दिनों आगामी लोकसभा चुनाव और आगामी कार्यक्रम हेतु भाजयुमो की वर्चुअल प्रदेश की बैठक संपन्न हुई थी तत्पश्चात आज भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक कटघोरा मे संपन्न हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के साथ साथ आगामी युवा चौपाल लगाने हेतु निर्देश दिए गए। भाजयुमो की मंडल इकाई को प्रत्येक मंडल में 20 स्थानों पर युवा चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के जनहित की सभी योजनाओं के बारे में युवाओं को बताना है। इसके लिए प्रत्येक मंडल हेतु दो दो विस्तारक भी तय कर लिए गए हैं जो मंडलों में प्रवास करेंगे,यह कार्यक्रम 5 मार्च तक चलेगा। उक्त बैठक में भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, व्यवसाई प्रकोष्ठ संयोजक टेकचंद अग्रवाल,भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष अजय धनोदिया, नवनियुक्त भाजयुमो जिला प्रभारी राहुल शराफ, जिलाध्यक्ष पंकज सोनी,महामंत्री अनूप यादव,प्रदेश सो.मी. विभूति कश्यप,प्रदेश कार्यसमिति किशन केशरवानी,सुभाष राठौर,प्रीति स्वर्णकार,भूपेंद्र साहू,जिला उपाध्यक्ष विवेक मार्कण्डेय,रंजू यादव,अनुराग राठौर,मंत्री गंगा पटेल,राजा डिक्सेना, अनुराग दुहलानी,कोषाध्यक्ष गोलू पांडे, बृजेश यादव,कटघोरा मंडल अध्यक्ष समजीत सिंह, महामंत्री जय गर्ग,रूपेश डिक्सेना सहित जिले की कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष एवम महामंत्री उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन