Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: कोरबा जिले से निकली डॉल्फिन बस सर्विस की यात्री बस मंगलवार सुबह ओडिशा में हादसे का शिकार हो गई

Vivek Sahu

Wed, Apr 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) डॉल्फिन बस ड्राइवर की हादसे में मौत हो गई है,बस में 26 लोग सवार थे इनमें कोरबा के 15 और रायगढ़ के 11 यात्री शामिल थे, ओडिशा के अंगुल के पास बस सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम 6 बजकर 10 मिनट पर कोरबा टीपी नगर बस स्टैंड से पुरी के लिए डॉल्फिन की यात्री बस रवाना हुई। इसमें 15 लोग सवार थे बाद में रायगढ़ में 11 लोग बस में और चढ़े। 26 लोगों को लेकर बस ओडिशा जा रही थी, लेकिन अंगुल के पास मंगलवार सुबह 5 बजे वो खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, वहीं हेल्पर गंभीर रूप से घायल है। बस में सवार 6 यात्री भी घायल हुए हैं, जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बस में सवार कोरबा के दर्री के रहने वाले कमलेश साहू ने बताया है कि अंगुल से लगभग 15 किलोमीटर दूर बस रेत परिवहन कर रहे ट्रक से जा टकराई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन