Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: सामान्य प्रेक्षक श्री मीणा ने आईटी कॉलेज व मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

Vivek Sahu

Sun, Apr 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के लिए कोरबा के झगरहा स्थित आईटी कॉलेज एवं कटघोरा के मुकुटधर पांडेय शासकीय महाविद्यालय में निर्मित स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान पश्चात् रखे जाने वाले ईव्हीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने एवं उनकी निगरानी के लिए सुनिश्चित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक ने उक्त स्थानों का निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, सामग्री वितरण, सामग्री मिलान, पार्किंग, मतगणना कक्ष, मतपत्र मतगणना कक्ष सहित पूरे परिसर की समुचित व्यवस्था की जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा ने स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरा, मत पेटी वितरण केंद्र व मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत, अग्निरोधक यंत्र, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरीकेडिंग, गाड़ियों की पार्किंग, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करने एवं वितरण तथा मतगणना के दिवस के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने सामान्य प्रेक्षक श्री मीणा को दोनों स्थानों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं अन्य सुविधाओं की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान 02 विधानसभाओं कोरबा एवं रामपुर हेतु मतदान सामग्री का वितरण आईटी कॉलेज झगरहा स्थित स्ट्रांग रूम से किया जाएगा एवं शेष विधानसभा कटघोरा व पाली तानाखार के लिए सामग्री वितरण कटघोरा के मुकुटधर पांडेय शासकीय महाविद्यालय से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त स्थानों में मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही सुरक्षा की भी पूर्ण इंतजाम किए जा रहे है।   इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन