Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: समाज के निःसहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहें- हितानंद अग्रवाल

Vivek Sahu

Mon, Feb 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल जी समाज की निःसहाय रेशमा अम्मा के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि यह आवास उन्हें शिव फाउंडेशन नाम की सामाजिक संगठन ने बनाकर प्रदान किया है। गृह प्रवेश के अवसर पर श्री हितानंद अग्रवाल जी ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। हम सभी को अपनी क्षमता के अनुसार समाज सेवा के पुनित कार्य में भाग लेते रहना चाहिए। शिव फाउंडेशन सामाजिक संगठन शिव नगर रूमगरा के द्वारा शिव नगर के नि:सहाय मां दुर्गा ( रेशमा ) जयसवाल जी, उम्र 65 वर्ष पिछले 30 वर्षो से अकेले जीवन यापन कर रही है। इसलिए उन्होंने शिव फाउंडेशन से घर मरम्मत करने की अपील की। जिसे ध्यान में लेते हुए शिव फाउंडेशन द्वारा उन्हें मकान बनाकर प्रदान किया गया। इस कार्य को सम्पन्न करने में शिव फाउंडेशन ने मुख्य रूप से सोशल मीडिया का माध्यम ही चुना। विशेष रूप से सुआ उत्सव महिला समिति एवं शिव चर्चा पूजा महिला मंडली द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ। पूर्व वर्ष भी एक नि:सहाय माता को शिव फाउंडेशन द्वारा नया मकान बनाकर दिया गया था। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल जी द्वारा रिबन काटकर और श्रीफल तोड़ कर रेशमा अम्मा जी का गृह प्रवेश कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री मनीष अग्रवाल जी ( मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष ) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रवि यादव जी ने किया साथ ही शिव फाउंडेशन के संस्थापक बजरंग सोनी , दीपक , ललित , बहादुर, अध्यक्ष अजय धीवर एवं प्रमुख पदाधिकारी बद्री बहादुर तमांग, युगेश राठौर, डा. आर आर. चंदेल जी, योगेश राठौर जी, सदस्य गण, सुआ उत्सव समिति की महिला सदस्या, शिव चर्चा पूजन मंडली सदस्या, ग्राम के वरिष्ठ सज्जन सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन