Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: पाली तानाखार क्षेत्र के 3 दर्जन सरपंच सहित सैकड़ों लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

Vivek Sahu

Thu, Apr 18, 2024
कोरबा/पाली: देश में चुनावी रंग सर चढ़कर बोल रहा है और सरपंच पंच सहित जनप्रतिनिधियों को देश में मोदी सरकार का काम करने का तरीका भी खूब भा रहा है ऐसे में अन्य दलों का समर्थन करने वाले सरपंच, पंच और जनप्रतिनिधि अब लगातार भाजपा का दामन थाम रहे है । इसी कड़ी में पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लगभग 35 सरपंच सहित कुल 130 जनप्रतिनिधियों ने अन्य दलों से समर्थन वापस लेकर भाजपा का दामन थाम लिया है। कोरबा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 35 सरपंच और लगभग 95 पंच गणों ने कांग्रेस के नवप्रवेशी भाजपा कार्यकर्ता दीपक सोनकर के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया और भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे को जिताने का संकल्प लिया, सभी से कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री और विधायक प्रतिनिधि दीपक सोनकर के नेतृत्व में भाजपा प्रवेश किया । दीपक सोनकर का कहना है की किसी भी पार्टी को जीत दिलाने में छोटे जनप्रतिनिधि जैसे पंच सरपंच आदि को महत्वपूर्ण भूमिका होती है । ऐसे में इनके भाजपा प्रवेश से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी और सभी आने वाले समय में भाजपा के रीति नीति के साथ पार्टी का काम करेंगे। सभी नव प्रवेशी सरपंच पंचों का भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे, विधानसभा संयोजक संजय भावनानी, सहसंयोजक अजय जायसवाल,मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन