Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: उद्योग मंत्री ने भूपेश बघेल को बताया देश का सबसे बड़ा भ्रष्ट, बोले घोटाले के सरताज थे, जिसने सिर्फ लूटने का काम किया देखे वीडियो

Vivek Sahu

Wed, Apr 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा की भूपेश बघेल देश के अब तक के सबसे भ्रष्ट सीएम थे, बघेल घोटालेबाजों के सरताज थे। एक सवाल के जवाब में मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस की हार की वजह से मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। कांग्रेस के नेता क्या कह रहे है, क्या बोल रहे हैं ये उनको भी नही पता होता। भाजपा के संकल्प पत्र पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने विस्तार से जानकारी दी।     https://youtu.be/nj4xeZFdwH4?si=FpmROOQ7KzhIXvnU उन्होंने बताया की 76 पेज का ये घोषणा पत्र भारत का इतिहास बनेगा। पिछले 10 सालों में जो संकल्प थे वो हमारी सरकार ने पूरा किया है। हमारे संकल्प पत्र से 24 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आए है। हमने सबको आयुष्मान योजना का सुविधा दिया। इससे लोगों को 5 लाख की मुफ्त इलाज में बहुत बड़ी राहत मिली। हमने घर-घर बिजली पहुंचाया, पानी पहुंचाया अब हमारी सरकार पाइप से घर-घर गैस पहुंचाएगी। इसका लाभ कोरबा को भी मिलेगा। घर-घर सोलर पैनल लगाया जाएगा। 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान निधि योजना का लाभ दिया गया है। आगे भी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको मिलेगा। आजादी के अमृत काल का यह प्रथम चुनाव है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत को लेकर यह चुनाव हो रहा है। यह संकल्प पत्र हर प्रकार की सुरक्षा की गारंटी देता है। संकल्प पत्र नए और श्रेष्ट भारत का ब्लू प्रिंट है।   इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव लाफचंद बाफना, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अशोक चावलानी, गोपाल मोदी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन