Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: उद्योग मंत्री ने अपने परिवार के साथ किया मतदान, आम मतदाताओं से की शत प्रतिशत वोट देने की अपील

Vivek Sahu

Tue, May 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार की सुबह 10 बजे कोरबा विधानसभा अंतर्गत चारपारा कोहड़िया स्थित आत्मानंद स्कूल चारपारा मतदान केंद्र क्रमांक 76 में अपने परिवार के साथ वोट देने पहुंचे, जहां अपने पूरे परिवार वोट दिया। वोट देने के बाद मंत्री श्री देवांगन ने सभी मतदाताओं से विनम्र अपील करते हुए कहा की आप सभी अपने मत का शत प्रतिशत सदुपयोग कर सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत की नींव रखें।   एक ऐसी सरकार का चयन करें जो देश के विकास, सीमा की सुरक्षा, हमारी विरासतों के संरक्षण और राष्ट्रहित में दृढ़ निर्णय लेने की क्षमता रखती हो।   आपका प्रत्येक वोट विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम होगा, अपने वोट के साथ-साथ, अपने परिवार और मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर उन्होंने कहा की कोरबा लोकसभा में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। कोरबा विधानसभा में भाजपा की सबसे बड़ी लीड रहेगी। सुश्री सरोज पांडेय प्रचंड वोटो से जीत दर्ज़ करने जा रही हैं।   प्रदेश की जनता मोदी जी के गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन पर मुहर लगाने जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन