Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: होली के रंग में रंगे ज्योत्सना चरणदास महंत।ढोल-नगाड़ों व फागुनी गीत के बीच थिरके महंत

Vivek Sahu

Tue, Mar 26, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )लोकसभा क्षेत्र के सहज व सरल कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास के निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों से आये लोगों के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बड़े ही आत्मीयता के साथ रंगो का त्यौहार होली रंग-गुलाल के साथ खेली। साथ ही सांसद निवास में फाग गीतों में सहभागिता देते हुए महंत दंपत्ति ने होली मिलन समारोह पर ढोल-नगाड़े और फागुनी गीतों के साथ राधा-रानी की भक्ति के साथ होली मनायी। इस मौके पर बड़े-बुजुर्ग और बच्चों सहित मोहल्लेवासियों ने भी होली का जमकर लुत्फ उठाया। सांसद ज्योत्सना महंत व नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारा और प्रेम के साथ-साथ उमंग का त्यौहार है। इसे सभी धर्म और जाति के लोग पूरी आत्मीयता के साथ मनाते हैं। होली के दिन ही क्यों नहीं, सभी दिनों में आपसी वैमनष्यता को भुलाकर प्रेम और भाईचारा के साथ सब एक साथ प्रेम के धागे से बंधे रहें। डॉ. महंत व श्रीमती महंत ने होली के इस खास मौके पर पहुंचे सभी अतिथियों का रंग-गुलाल के साथ स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन