Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 1 टीपर, 2 ट्रेक्टर व 3 स्थानों पर अवैध भण्डारित 1

छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की प्रांतीय बैठक 28 जून को रायपुर में।

विदेश में शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अब मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन और सहयोग। जिला प्रशासन ने एडु एक्सेस संस्था स

आदतन बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार। तोरवा पुलिस की अड्डेबाजों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई।

पुलिस अधिकारियो को पैसा देने के नाम पर डरा धमका कर पैसा वसूलने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।

: भाजपा - जल, जंगल और जमीन का अधिकार आपसे छीन लेंगे : ज्योत्सना महंत। मुद्दों और विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस

Vivek Sahu

Mon, Apr 8, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )सांसद व लोकसभा उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज संसदीय क्षेत्र के मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत गोविंदपुर, ठाकुरपारा, सिंघट, दुबछोला, बडक़ापारा, कटकोना, शिवपुर, पीपरबहरा, बेलबहरा आदि गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया। चिरमिरी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचीं ज्योत्सना महंत ने कहा कि भाजपा वाले बस हर साल बेवकूफ बना रहे हैं। वो मोदी की गारंटी क्या दे रहे हैं, हम तो कांग्रेस की गारंटी ले रहे हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों और विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है। देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का यह चुनाव है जिसमें आप सबको कांग्रेस का हाथ मजबूत करना है, वरना वे फिर आए तो संविधान बदल जाएगा और यह आखिरी चुनाव भी होगा। जल, जंगल, जमीन का अधिकार भी वो आप सबसे छीन लेंगे। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी की गारंटी का वादा है। अतिवर्षा, सूखा जैसे हालातों में 30 दिन के भीतर किसानों को मुआवजा देने की गारंटी है। विधवा, निराश्रित, सुखद सहारा सहित कई तरह की पेंशन योजनाओं में प्रत्येक हितग्राही को कांग्रेस की सरकार 1 हजार रुपए पेंशन देगी। मनरेगा व अन्य रोजगार योजनाओं में मजदूरों को सीधे 2 गुना 400 रुपए की न्यूनतम मजदूरी देने का कांग्रेस का वादा है। गैस सिलेंडर आधे दाम पर सिर्फ 500 रुपए में दिया जाएगा जबकि अभी तो सब्सिडी का वादा करके भी लोगों को सब्सिडी नहीं दे रहे और 1 हजार रुपए में सिलेंडर भराना पड़ रहा है। हमारी सरकार आते ही देश भर में 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे जिसमें प्रत्येक राज्य में 1 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर बराबरी का अधिकार दिया जाएगा। मितानिनों, रसोईयां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जाएगा।   सांसद ने चिरमिरी में आयोजित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि संविधान ने जो अधिकार दिए हैं, वो हर नागरिक को मिलना चाहिए। हमें अपने संविधान की, लोकतंत्र की, अधिकारों की रक्षा के लिए और देश के लिए काम करना है। सांसद के जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कांगे्रेस पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन