Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित।

समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा ने डॉक्टर्स डे एवं सी.ए. डे पर चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान। titl

ब्रेकिंग न्यूज़ 24 घंटे में बड़ा यू टर्न..SP ने बदला आदेश,अब प्रमोद डडसेना होंगे कोतवाल प्रभार …

: Korba। छुरी में हुए अँधेकत्ल की गुत्थी सुलझी.. त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह.. आरोपी हुआ गिरफ्तार

Vivek Sahu

Thu, May 25, 2023

कोरबा-दो दिन पूर्व हुए कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में कटघोरा पुलिस को सफलता मिल गई है। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण, एकतरफा प्रेम प्रसंग में आरोपी ने युवक को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी में हत्या के मामले में कटघोरा पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने युवक सुभाष देवांगन को मौत के घाट उतारा था। आरोपी बलराम साहू उसी महिला से प्रेम करता था जिसका संबंध मृतक सुभाष देवांगन के साथ काफी वर्षों से था लेकिन महिला आरोपी बलराम साहू से कोई संबंध नहीं था। आरोपी बलराम साहू को इस बात की जानकारी थी कि वो रविवार की रात महिला से मिलने सुभाष यादव रात को 11 वजे आने वाला है और आरोपी बलराम साहू हत्या करने की फिराक में महिला के घर के पास घात लगाकर बैठा था। मृतक सुभाष देवांगन जब रात महिला के घर पहुंचा तो आरोपी बलराम साहू धारदार हथियार से सुभाष देवांगन के सिर व गर्दन में जोरदार प्रहार कर दिया जिससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। कटघोरा पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर आरोपी बलराम साहू को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। और हत्या में प्रयुक्त औजार को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। आरोपी बलराम साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन